Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   33% reservation will increase the political representation of half the population.

Jhansi News: 33 फीसदी आरक्षण से आधी आबादी का बढ़ेगा राजनीतिक प्रतिनिधित्व

Mon, 30 Nov 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 30 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
33% reservation will increase the political representation of half the population.
झांसी। लोकसभा में सोमवार को पेश होने वाले 33 फीसदी महिला आरक्षण विधेयक पर राजनीतिक दलों की महिला नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर राजनीतिक दलों की नेताओं का कहना है कि आरक्षण से आधी आबादी का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इससे वह महिलाओं के हित से जुड़ी नई योजनाएं भी शुरू करा सकेंगी। उनकी सुरक्षा के लिए भी नियम बना सकेंगी। पेश है विभिन्न राजनीतिक दलों की महिला नेताओं से बातचीत।
विज्ञापन

खुशी की बात है कि मोदी सरकार महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक ला रही है। लंबे समय से इसकी मांग आधी आबादी कर रही थी। इससे महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

- नीरज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।


महिला आरक्षण विधेयक संबंधी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। इससे महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ने से आधी आबादी के लिए बेहतर योजनाएं भी बना सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपमाला कुशवाहा, अपना दल एस।
संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले, यह अच्छी बात है। मगर जब सभी राजनीतिक पार्टियां आम महिला कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका देंगी, तब आरक्षण देने का उद्देश्य में सफल हो पाएगा।

- शैलजा तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला सभा, सपा।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने संबंधी विधेयक लाने पर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत है। मगर यह तब और ऐतिहासिक होता, जब एससी-एसटी, ओबीसी महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाता।
-वंदना अहिरवार, बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed