फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   33 bottles of smuggled liquor found in AC coach of train

Jhansi News: ट्रेन के एसी कोच में मिली तस्करी की 33 बोतल शराब

Wed, 07 Aug 2024 05:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
33 bottles of smuggled liquor found in AC coach of train
टीकमगढ़ स्टेशन पर तीन युवक रख गए थे कोच के टॉयलेट में शराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। ट्रेनों को मादक पदार्थों की तस्करी का साधन बनाने वालों की एक और करतूत अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस से सामने आई है। यहां ट्रेन के एसी कोच के टॉयलेट में टीकमगढ़ से तीन युवकों ने शराब का जखीरा रखा और चलते बने। जब टीटीई को इसकी भनक लगी तो टॉयलेट से शराब की बोतलें बरामद कर आरपीएफ को सौंप दी गईं।

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब ट्रेन अपने तय समय रात 9.42 बजे टीकमगढ़ स्टेशन पहुंची तो यहां तीन युवक पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में चढ़े और कुछ देर बाद खाली बैग लेकर चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर कूद गए। यहां ड्यूटी पर तैनात सिग्नल विभाग के कर्मी ने कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद कंट्रोल रूम ने ट्रेन में मौजूद ऑन ड्यूटी टीटीई आशीष द्विवेदी और राजेंद्र मीना को मामले से अवगत कराया। दोनों टीटीई ने जब ट्रेन के टॉयलेट की जांच की तो उसमें लगे प्लाईवुड के पीछे से शराब की 33 बोतल बरामद हो गईं। वहीं, ट्रेन के खजुराहो पहुंचने पर शराब की बोतलों को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी ट्रेन से टिकट चेकिंग स्टाफ ने शराब बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed