फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   325 pond repaire to Manarega

मनरेगा से हुआ 325 तालाबों का जीर्णोद्धार

Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
325 pond repaire to Manarega
मनरेगा के तहत कराये गए कामों की जानकारी देते जिलाधिकारी आंद्रा वामसी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। एक गांव-एक तालाब योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 300 तालाबों का जीर्णोद्धार, गहरीकरण के साथ निर्माण कराया गया। इस पूरे कार्य पर करीब 6.39 करोड़ रुपये खर्च हुए। प्रवासी मजदूरों को मनरेगा का काम भी दिया गया। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि जल बचाओ संकल्प के तहत इस काम की शुरूआत की गई। सभी गांव में पानी बचाया जा सके, इसके लिए प्रत्येक गांव में एक तालाब की योजना बनाई गई। पुराने तालाब चिह्नित कराए गए। इनमें से कई तालाब अपना अस्तित्व खोते जा रहे थे, उनको भी चिह्नित किया गया। करीब तीन माह पहले पूरे जनपद में एक साथ मनरेगा के जरिये यह काम शुरू कराया गया। इसके जरिये प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया। डीएम के मुताबिक बबीना में 43, बड़ागांव में 39, बामौर में 52, बंगरा में 41, चिरगांव में 26, गुरसराय में 58, मऊरानीपुर में 29 और मोंठ में 37 तालाब का गहरीकरण और जीर्णोद्धार कराया गया। इसमें कुल 6.39 करोड़ रुपये खर्च हुए जबकि इसके जरिये 323550 मानव दिवस सृजित किए गए। उनका कहना है कि इससे खेतों में सिंचाई भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed