फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   32 days admit positive doctor doing air sampling

32 दिन तक पॉजिटिव रहे डॉक्टर की सांस, खांसी की होगी एयर सैंपलिंग

Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
32 days admit positive doctor doing air sampling
झांसी। 32 दिनों तक कोरोना से मुक्त नहीं हो पाए जिला अस्पताल के डॉक्टर की सांस और खांसी की एयर सैंपलिंग होगी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ इसकी पड़ताल करेंगे। सैंपल की जांच कर पता लगाया जाएगा कि इतने दिनों बाद भी मरीज से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है या नहीं।
विज्ञापन

अब तक झांसी में कोरोना पॉजिटिव मरीज अधिकतम 20 दिनों में डिस्चार्ज हो गए। मगर हाल ही में कोविड पॉजिटिव का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चकित कर दिया। जिला अस्पताल के कोविड पॉजिटिव डॉक्टर 32 दिन बाद भी निगेटिव नहीं हो पाए। हालांकि, प्रदेश में इस तरह के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। लखनऊ में तो कुछ केसों में 40 दिन बाद भी जांच कराने पर कोविड मरीज दोबारा पॉजिटिव मिले हैं। चूंकि, झांसी में इस तरह का पहला मामला सामने आया
विज्ञापन

है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इसकी पड़ताल करने का मन बना लिया है। डॉक्टरों ने बताया कि पॉजिटिव मिले चिकित्सक की सांस और खांसी की एयर सैंपिलिंग कर वायरस की पड़ताल की जाएगी। यदि सैंपल में वायरस निकल आता है तो फिर यह साबित हो जाएगा कि इतने दिनों बाद भी मरीज किसी को संक्रमित कर सकता है। यदि मास्क में कोई वायरस नहीं निकलता है तो यह साफ हो जाएगा कि भले ही मरीज में इतने दिनों तक वायरस जिंदा रहता हो लेकिन वह किसी अन्य का संक्रमित नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed