फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कोहरे से थमी रही ट्रेनों की चाल

कोहरे से थमी रही ट्रेनों की चाल

Sun, 03 Feb 2019 09:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
कोहरे से थमी रही ट्रेनों की चाल
कोहरे से थमी रही ट्रेनों की चाल
विज्ञापन

झांसी। रविवार को कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। दिल्ली से आने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट हो गईं। इसी तरह, दिल्ली समेत अन्य रूटों की 18 से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से ज्यादा देरी से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।
रविवार को एनसीआर और दिल्ली में पड़े कोहरे का असर झांसी रेल मंडल पर भी रहा। इस सर्दी में पहली बार रात दो बजे के बाद से सुबह दस बजे तक कोहरा बना रहा। इसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से आईं। इनमें नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और निजामुद्दीन से झांसी आने वाली गतिमान एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे देरी से आईं। साथ ही दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस, नांदेड गंगानगर एक्सप्रेस, अमृतसर से मुंबई जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली सदर्न एक्सप्रेस, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल, यशवंतपुर संपर्क क्रांति, नई दिल्ली विशाखापटनम एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक देरी से आई। कानपुर की तरफ से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस, लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, इलाहाबाद से आने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस, भोपाल से आने वाली मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस देरी से आईं।
विज्ञापन

इधर, ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, पैसेंजर हॉल सभी जगह यात्री बैठे रहे। 300 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। ट्रेनों के आने का बार-बार वक्त बदलने से पूछताछ कार्यालय पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं, झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी और निजामुद्दीन से झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस के निरस्त चलने से यात्री कानपुर और दिल्ली की तरफ जाने के लिए बेहद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed