फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छपरा मेल और श्रीधाम एक्सप्रेस निरस्त,,,-City

छपरा मेल और श्रीधाम एक्सप्रेस निरस्त,,,-City

Thu, 14 Dec 2017 07:53 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
छपरा मेल और श्रीधाम एक्सप्रेस निरस्त,,,-City
टैग: कोहरे का असर
विज्ञापन

फोटो
-----
छपरा मेल और श्रीधाम एक्सप्रेस निरस्त
11 घंटे देरी से आई जनसाधारण एक्सप्रेस, कई और ट्रेनें लेट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बृहस्पतिवार को ग्वालियर बरौनी मेल और नई दिल्ली जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस निरस्त कर दी र्गइं और बारह से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से आई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्वालियर से बरौनी मेल जाने वाली छपरा मेल बृहस्पतिवार को निरस्त रही। इस ट्रेन के न चलने से कानपुर और लखनऊ की तरफ जाने वाले यात्री बेहद परेशान रहे। दरअसल, यह ट्रेन झांसी से दोपहर दो बजे लखनऊ की तरफ रवाना होती है। दिन में लखनऊ की तरफ कोई दूसरी ट्रेन नहीं है। इस कारण यात्रियों के यह ट्रेन सुविधाजनक मानी जाती है। इस ट्रेन में यात्रियों को बैठने के लिए जगह भी आराम से मिल जाती है। इसी तरह नई दिल्ली जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस भी रद रही। इससे जबलपुर की तरफ जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा त्रिवेंद्रम से नई दिल्ली जाने वाली केरला एक्सप्रेस तीन घंटे, अर्नाकुलम से निजामुद्दीन जाने वाली मंगला एक्सप्रेस तीन, वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, जम्मू से इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे, दादर से मुंबई जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस तीन घंटे, उत्कल एक्सप्रेस दो घंटे, साबरमती एक्सप्रेस छह घंटे, चंबल एक्सप्रेस तीन घंटे समेत 12 से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया। साथ ही आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed