{"_id":"59a57a6d4f1c1bef268b45e8","slug":"31504017005-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता-City
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता
- नवनियुक्त उपश्रमायुक्त ने साझा किए विचार
- कहा, समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार को मंडल की नवनियुक्त उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने कहा कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। शिविर लगाकर श्रमिकों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। हर समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी रचना केसरवानी ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। बतौर उपश्रमायुक्त पद पर झांसी में उनकी यह पहली तैनाती है। इससे पहले वह फैजाबाद मंडल में चार महीने से कार्यवाहक उप श्रमायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए श्रम विभाग की ओर से कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण कराया जाएगा। उन्होंने श्रमिकों के बच्चों के लिए चल रही शिक्षा सहायता योजना, असाध्य रोगों के लिए चिकित्सा योजना, सोलर लाइट योजना को अहम बताया। उन्होंने कहा कि 50 रुपये में श्रमिक विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा सिर्फ 20 रुपये में नवीनीकरण हो जाएगा। श्रमिक चाहें तो एकमुश्त 60 रुपये देकर तीन साल का नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पंजीकरण कराने का भी विकल्प खुला है। उप श्रमायुक्त ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर श्रमिक सीधे कार्यालय आकर उनसे मिल सकते हैं।