फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृषि- फसल ऋण मोचन योजना-City

कृषि- फसल ऋण मोचन योजना-City

Tue, 29 Aug 2017 07:59 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
कृषि- फसल ऋण मोचन योजना-City
कृषि
विज्ञापन

--------

हेड-
ऋण माफी प्रमाणपत्र बांटने
की बदल सकती है तारीख
सबहेड
-जिले के प्रभारी मंत्री की सहमति पर अब आठ सितंबर को हो सकता है कार्यक्रम
प्वाइंटर:-
-किसान का नाम व रकम का पूरा ब्योरा होगा दर्ज
-प्रमाणपत्र पर होंगे बैंक मैनेजर के हस्ताक्षर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
‘फसली ऋण मोचन योजना’ के अंतर्गत पहले चरण में 11055 किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटने के लिए पांच सितंबर की तारीख आगे खिसकने की संभावना है। इसकी वजह प्रभारी मंत्री का 30 अगस्त का दौरा माना जा रहा है। कृषि विभाग का मानना है कि प्रभारी मंत्री से कार्यक्रम तय होने पर अब यह कार्यक्रम पांच की बजाय आठ सितंबर को हो सकता है।
लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ होना है। इस श्रेणी में एक लाख किसान हैं। शासन ने तय किया था कि 05 सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह किसानाें को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र बांटेंगे। 11,055 किसानों का 66,17,67,547.47 रुपये का कर्ज माफ होगा। कृषि विभाग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था कि शासन से मुख्यमंत्री के आने की संभावना व्यक्त की गई। इसके बाद नए सिरे से तैयारियां शुरू की गईं, लेकिन मुख्यमंत्री के आने की अब उम्मीद नहीं है और प्रभारी मंत्री के 30 अगस्त से एक सितंबर तक जिले में होने के कारण माना जा रहा है कि अब 05 सितंबर की बजाय कार्यक्रम 08 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पर अंतिम मुहर प्रभारी मंत्री की सहमति मिलने के बाद ही लगेगी। राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर ऋण माफी का कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

उधर, पहले चरण में 11,055 किसानों को कर्ज माफी का लाभ देने के लिए शासन स्तर से उनके बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रमाणपत्र पर किसानों के नाम प्रिंट होंगे तथा संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर के हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स --

तैयारियां पूरी, तारीख का इंतजार
शासन ने फसल ऋण माफी की तिथि पांच सितंबर तय की है। प्रभारी मंत्री तीन दिन जिले में रहेंगे। इसलिए उनसे फाइनल डेट मांगी जाएगी। तैयारियां पूरी हैं, बस कार्यक्रम की डेट का इंतजार है।
- दुर्गेश कुमार सिंह
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed