{"_id":"5e7f84b28ebc3e78b12b2979","slug":"300-prisioners-will-be-released-jhansi-news-jhs163454757","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटेंगे तीन सौ कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटेंगे तीन सौ कैदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला कारागार से तीन सौ कैदियोें को छोड़ा जाएगा। इन सभी कैदियों की सूची बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। सोमवार से कैदियों को छोड़ा जाएगा। कोरोना वायरस के चलते कदम उठाया गया है।
कोरोना वायरस की दहशत हर तरफ नजर आ रही है। जेलों में बढ़ते ओवरलोड के चलते कैदियों में भी कोरोना वायरस का डर सताने लगा है। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जेलों से सात-सात साल की सजा वाले कैदियों को छोड़े जाने का आदेश दिया था। जेल प्रशासन ने सभी की सूची तैयारी कर मुख्यालय भेजी थी। इनमें तीन सौ कैदी हैं, जिनको छोड़ा जाना है। सोमवार से ऐसे कैदियों को छोड़े जाना शुरू कर दिया जाएगा। सभी को निजी मुचलकों पर छोड़े जाने की तैयारी है। इसको लेकर जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वर्तमान में जिला कारागार में 1,250 कैदी हैं। क्षमता सिर्फ 450 कैदियों की है।
तीन सौ कैदियों को छोेड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद सूची तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। सोमवार से सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ा जाएगा।
- राजीव शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक