{"_id":"611ead088ebc3e79aa1c2d94","slug":"30-thousand-candidates-will-come-by-trains-to-give-pet-exam-jhansi-news-jhs2022974165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा देने के लिए ट्रेनों से आएंगे 30 हजार परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा देने के लिए ट्रेनों से आएंगे 30 हजार परीक्षार्थी
विज्ञापन
झांसी। पीईटी परीक्षा देने के लिए 24 अगस्त को अलग- अलग जिलों से ट्रेनों से 30 हजार परीक्षार्थी झांसी आएंगे। स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ से व्यवस्थाएं न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है, ताकि भीड़ से कोई अप्रिय घटना न हो सके।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) 24 अगस्त को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। झांसी में बनाए गए केंद्रों पर 30 हजार परीक्षार्थियों को बुलाया गया है। इनमें अधिकांश परीक्षार्थी ट्रेनों से बांदा, कानपुर और आगरा रूट से आएंगे। परीक्षा के चलते स्टेशन पर भीड़ बढ़ना तय है। परीक्षार्थियों के कारण दूसरे मुसाफिरों को असुविधा न हो, इसके लिए रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आरपीएफ, जीआरपी व टिकट चेकिंग स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। हर प्लेटफार्म, प्रवेश व निकास द्वार, आरक्षण, बुकिंग कार्यालय पर अतिरिक्त फोर्स लगाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की मदद के लिए सहायता बूथ खोला जाएगा।
खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस का इंजन खराब
झांसी। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर खजुराहो उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। इंजन ठीक न होने पर उसे बदला गया। ट्रेन समय से पूर्व ही स्टेशन पर आ गई थी, इस कारण लेट नहीं हो सकी। ट्रेन अपने समय से ही गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर 1.12 बजे 09665 खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म चार पर आकर खड़ी हुई। जांच के दौरान इंजन में खराबी पायी गई। सूचना पर संबंधित स्टाफ मौके पर पहुंच गया। कर्मचारी फाल्ट को ठीक नहीं कर सके। बाद में दूसरा इंजन ट्रेन से जोड़ा गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय 1.55 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई।