फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 june tak traino me ful ho rhi riserwation seets

तीस जून तक ट्रेनों में फुल हो रही रिजर्वेशन सीट

Wed, 17 Apr 2019 12:45 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 17 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
30 june tak traino me ful ho rhi riserwation seets
train, jhansi news - फोटो : demo
अगर आप गर्मियों की छुट्टी में कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं और आपने पहले से टिकट नहीं लिया है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गर्मी की छुट्टी और सहालग के चलते 30 जून तक झांसी से निकलने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें भर गई हैं और वेटिंग मिलना शुरू हो गई हैं। अब यात्रा के लिए तत्काल टिकट और बसें ही विकल्प हैं।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियां होने के साथ ही जहां बहुत से लोग घूमने जा रहे हैं, वहीं शादी समारोहों के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मजदूर खेती का काम निपटाने के बाद बड़े शहरों में काम की तलाश में जा रहे हैं। वहीं, दूसरे शहर में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले लोग गर्मियों में अपने परिवार से मिलने के लिए घर जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ गोवा, मुंबई, केरल, कन्याकुमारी, शिर्डी, तिरुपति, वैष्णो देवी, मनाली, शिमला समेत कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने जा रहे हैं। यही कारण है कि 30 जून तक प्रमुख ट्रेनों की सीटें फुल हो रही हैं।
विज्ञापन


जम्मू की तरफ जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जबलपुर एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस में कंफर्म सीट नहीं है। इन ट्रेनों के एसी कोचों में 25 जून तक जगह नहीं है। स्लीपर में 15 जून के बाद के लिए कंफर्म टिकट मिल सकता है। मनमाड, मुंबई, गोवा की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस, लखनऊ-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस ट्रेनों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला, कुल्लू मनाली के लिए अंबाला, चंडीगढ़ तक जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का भी यही हाल है। जो लोग तिरुपति, चेन्नई, रामेश्वरम जाना चाहते हैं, उन्हें 15 जून के बाद स्वर्ण जयंती, तिरुपति एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बर्थ मिल सकती है। इस कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। हर कोई चाहता है कि आरक्षण मिल जाए, इस कारण टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि वक्त पर यात्री अपना टिकट करा लेें। इससे वह परेशानी से बच सकते हैं।


25 प्रतिशत तक हुई महंगी फ्लाइट
कई लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने पर फ्लाइट में टिकट बुक कराए लेकिन उनको आम दिनों के किराए की तुलना में 25 प्रतिशत तक किराया अदा करना पड़ा। प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए अब तो फ्लाइट में भी जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed