फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   29910 workers returned so far

अब तक लौट चुके 29910 श्रमिक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
29910 workers returned so far
झांसी। लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। देश के विभिन्न राज्यों से एक मार्च से अब तक 29910 प्रवासी श्रमिकों का विवरण पोर्टल पर दर्ज हो चुका है। इन श्रमिकों की समितियां निगरानी कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर क्वारंटीन कर इनका जांच सैंपल लेकर कोरोना की जांच भी कराई गई है। जिला कार्यक्रम प्रक्रिया प्रबंधक प्रशांत वर्मा ने बताया कि होम क्वारंटीन के लिए शहरी, ग्रामीण स्तर पर निगरानी समिति बनाई गई है। समुदाय में सर्विलांस और सहयोग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान और शहर में पार्षद के नेतृत्व में निगरानी समिति का गठन किया गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की निगरानी समिति में आशा कार्यकर्ता सदस्य हैं। प्रवासियों की सूचना रोज ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक को आशा द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। जिन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला ने बताया कि जहां तक संभव हो प्रवासी घर में अलग कमरे में रहें। साथ ही मास्क, गमछे या दुपट्टे से मुंह को जरूर ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed