{"_id":"63179fcfe4c3340d8944b4cd","slug":"29-dead-people-whose-that-police-seach-jhansi-news-jhs228239445","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल होते गए, लाशें फिंकती गईं.....पुलिस एक साल बाद भी कह रही...पड़ताल जारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्ल होते गए, लाशें फिंकती गईं.....पुलिस एक साल बाद भी कह रही...पड़ताल जारी है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यह 29 लोग कौन थे किसी को नहीं पता। इनमें से किसी की झांसी में हत्या की गई तो कुछ मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट लगा दी कि कहीं दूसरी जगह कत्ल करने के बाद शव यहां फेंक दिया गया। सर्वाधिक शव नदी और नहरों के किनारे पड़े मिले। खास बात यह है कि एक साल हो गया लेकिन किसी की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस आज भी कह रही है कि पड़ताल जारी है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल के दौरान जनपद में 29 अज्ञात शव मिले हैं। सर्वाधिक तीन-तीन शव नवाबाद, रक्सा और सदर बाजार थाना क्षेत्र में मिले। जबकि कोतवाली, बड़ागांव और सीपरी बाजार में 2-2 शव सितंबर 2021 से सितंबर 2022 तक मिले। जबकि टोड़ीफतेहपुर, मोंठ, बरुआसागर में मिले एक-एक अज्ञात शव की भी शिनाख्त आज तक नहीं हो पाई है। शुरूआत में पुलिस ने इनकी पहचान के लिए हाथ-पांव मारे लेकिन, बाद में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस वजह से इनके परिजनों को भी इनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि जिन शवों की शिनाख्त नहीं होती, उसे लगातार ट्रेस किया जाता है। इनके लिए अलग-अलग टीम लगाई गई हैं। कई अज्ञात शवों की काफी समय बाद शिनाख्त भी हुई।
विज्ञापन
झांसी में 11 महिलाओं के भी शव मिले
जिन शवों की शिनाख्त नहीं हुई उनमें 11 महिलाओं के भी शव हैं। इन महिलाओं की भी शिनाख्त नहीं हो सकी। इनमें से अधिकांश को हत्या कर फेंका गया था। कुछ महिलाओं के शव को जली अवस्था में मिले। चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया जिससे पहचान न हो सके।
केस एक
अज्ञात होने की वजह से नहीं सुलझी युवक की हत्या गुत्थी
नवाबाद के जीवन शाह तिराहे के पास करीब आठ माह पहले युवक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन, वह करा नहीं सकी। शिनाख्त न हो पाने से हत्याकांड का खुलासा भी नहीं हो सका। पुलिस अब यह मामला ठंडे बस्ते में डाल चुकी है।
केस दो
पंचकुइयां कुआं से मिले दो युवकों के शवों की भी नहीं हुई शिनाख्त
कोतवाली के पचकुइयां मंदिर के पास स्थित कुएं से पिछले तीन माह के भीतर दो युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात में इनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया। करीब 90 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त न होने पर पुलिस इस दोनों की मौत से पर्दा नहीं उठा सकी।
केस तीन
रक्सा पुलिस अभी तक तलाश रही सिर
रक्सा इलाके में अलग-अलग दो युवकों के शव बरामद हुए लेकिन, इनकी भी शिनाख्त नहीं हुई। शनिवार को डीपीएस स्कूल के पास युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई। पुलिस ने सिर की तलाश में आसपास अभियान चलाया लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। सिर न मिलने से पुलिस की पड़ताल आगे नहीं बढ़ सकी। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की वजह मालूम चल सकेगी।
केस चार
प्लास्टिक के बोरे में मिली युवती की भी नहीं हुई शिनाख्त
थाना टोड़ी फतेहपुर के रेवन गांव में लखेरी नदी पर प्लास्टिक के बोरे में बंद युवती की लाश बरामद हुई। युवती की भी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसकी मौत की गुत्थी भी युवती की शिनाख्त न हो सकने की वजह से उलझी हुई है।