{"_id":"610063038ebc3e58245a2769","slug":"2720-candidates-will-appear-for-tgt-exam-at-six-centers-jhansi-news-jhs200555372","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह केंद्रों पर 2720 परीक्षार्थी देंगे टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह केंद्रों पर 2720 परीक्षार्थी देंगे टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक जीवन विज्ञान की लिखित परीक्षा 31 जुलाई को महानगर में बनाए गए छह केंद्रों पर होगी, जिसमें 2720 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर मंगलवार को प्रशासन की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दरम्यान बताया गया कि परीक्षा के मद्देनजर जिले में धारा 144 प्रभावी रहेगी।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर कैंप ऑफिस में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा सुबह नौ से 11.30 बजे तक होगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज राजापुर रोड रक्सा के अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में तीन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र सीसीटीवी केंद्रों की निगरानी में रहेंगे। फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की दूरी के अंदर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा नहीं होगी। लाउडस्पीकर का प्रयोग बिना अनुमति नहीं किया जाएगा। साथ ही फोटो स्टेट की दुकानें परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम संजय कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल, एसीएम गुलाबचंद्र, तहसीलदार सदर मनोज कुमार सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।