फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   26 BJP workers determined

26 से कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता

Sat, 23 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
26 BJP workers determined
झांसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर की बैठक में 26 मई से शुरू होने वाले महासंपर्क अभियान पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता के अथक प्रयास से भाजपा की केंद्र में सरकार बनी, अब 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसना है।

महासंपर्क अभियान नए सदस्यों से जुड़ने व भाजपा को घर-घर में स्थापित करने का अभियान है। महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। क्षेत्रीय जनसंपर्क प्रमुख राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि 26 मई को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह होटल ऋषभ में कार्यकर्ताओं के साथ बुंदेलखंड में महासंपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे।


बैठक में पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, अरिदमन सिंह, लक्ष्मी राजपूत, चंद्रभान राय आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कुंज बिहारी गुप्ता, हनुमंत सिंह नरवरिया, गिरीश सक्सेना, ललित जैन, प्रदीप सरावगी, जगदीश साहू, मोहन सिंह यादव, अनिल पटैरिया, राघवेंद्र कुशवाहा, संजीव अग्रवाल, प्रमोद कुमारी राजपूत, कनक शिवहरे, सुमन पुरोहित, अंजली राय, विकास शिवहरे, रोहित गोठनकर आदि उपस्थित थे। संचालन महानगर महामंत्री हिमांशु दुबे ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed