फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 thousand Inami criminal arrest

हत्या में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
25 thousand Inami criminal arrest
झांसी। हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रक्सा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बदमाश सिमरा गांव में हुई हत्या के मामले में आरोपी था। वह तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी व सीओ सदर हिमांशु गौरव ने बताया कि 3 नवंबर 2018 को थाना रक्सा के सिमरा गांव में संजीव यादव की कुछ लोगों नेे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में शामिल आरोपी रमन यादव तभी से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने रमन यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। शनिवार को सूचना मिलने के बाद रक्सा थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने आरोपी को सिमरा नहर के पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed