फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   23 lac plant putitry in new year

नये साल में लगेंगे 23 लाख से अधिक पौधे

Sat, 29 Dec 2018 08:22 AM IST
jhansi Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
23 lac plant putitry in new year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नये साल के लिए जिले को 23 लाख 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। इनमें वन विभाग 14 लाख 18 हजार पौधे लगाएगा। यह पौधे जुलाई - अगस्त में लगेंगे। विभाग का वन्य क्षेत्र बरसाती पानी पर निर्भर होने से उसे कम पानी में लगने वाले  बांस, शीशम, सागौन, बबूल आदि पौधों को लगाना पडे़गा।
विज्ञापन


कई बार सूखा झेल चुके बुंदेलखंड के झांसी जिले में वन विभाग का 33422 हेक्टेयर वन्य क्षेत्र है यह क्षेत्र बरसात के पानी पर निर्भर है। सिंचाई सुविधाओं का भी बेहद अभाव है। इसके बावजूद हर साल लाखों की संख्या में शासन के निर्देश पर पौधे रोपित किये जाते हैं। वर्ष 2018 में भी जुलाई - अगस्त के दौरान 783200 पौधे लगाये गये थे। इस बार भी वन विभाग को 14 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार पौधारोपण के बाद अधिकांशत: बरसात के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। सिंचाई के लिए सात टैंकर हैं, लेकिन उनका उपयोग नर्सरी पौधशाला में किया जाता है। ऐसे में वर्ष 2010- 11 में बुंदेलखंड विशेष पैकेज के अंतर्गत बने चेकडैम का ही सहारा लिया जाता है। यह चेक डैम बबीना, चिरगांव सहित कई अन्य स्थानों पर बने हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी मधुर प्रकाश सक्सेना के मुताबिक प्राकृतिक बरसात पर निर्भर होने व सिंचाई सुविधाओं का अभाव होने से बांस, शीशम, सागौन जैसे पौधे लगाने पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed