{"_id":"6a6525e4356ad0ba8b0cac9d","slug":"23-assistant-commissioners-of-gst-zones-transferred-jhansi-news-c-11-jhs1019-842168-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जीएसटी परिक्षेत्र के 23 सहायक कमिश्नरों के ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जीएसटी परिक्षेत्र के 23 सहायक कमिश्नरों के ट्रांसफर
Sun, 26 Jul 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
झांसी। राज्य कर विभाग (जीएसटी) में इन दिनों अफसरों के ट्रांसफराें का दौर चल रहा है। शासन से जारी सूची के अनुसार झांसी जीएसटी परिक्षेत्र में तैनात रहे 21 सहायक कमिश्नरों के ट्रांसफर हो गए है। इसमें सर्वाधिक झांसी कार्यालय से है। अफसर अब ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट के इंतजार में है।
जीएसटी परिक्षेत्र के सभी सात जिलों में तैनात सहायक कमिश्नरों का समय पूरा होने के बाद अब ट्रांसफरों का दौर शुरू हो गया है। पहले चरण में झांसी कार्यालय के सर्वाधिक नौ, ललितपुर से तीन, उरई से चार, महोबा से एक, बांदा से चार और हमीरपुर व चित्रकूट से एक-एक सहायक कमिश्नर ट्रांसफर हो गए है। विभाग में चर्चा है कि जल्द ही दूसरी ट्रांसफर सूची जारी होगा। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर से लेकर डिप्टी कमिश्नर आदि शामिल है। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-वन डीके सचान ने बताया कि ट्रांसफर एक रुटीन प्रक्रिया है। 23 सहायक कमिश्नर का परिक्षेत्र से बाहर ट्रांसफर हुआ है। अभी एक की ज्वाइनिंग हो गई है।