फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   23 accidents occurred in 4 months due to illegal hoarding on the highway, yet no sleep of responsibility

हाईवे पर अवैध होर्डिंग से 4 महीने में हुईं 23 दुर्घटनाएं, फिर भी नहीं टूटी जिम्मेदारी की नींद

Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
23 accidents occurred in 4 months due to illegal hoarding on the highway, yet no sleep of responsibility
झांसी। महानगर के अंदर चौराहों व सड़कों पर ही नहीं, बल्कि हाईवे पर भी अवैध होर्डिंग की भरमार है। हाईवे पर जगह-जगह बल्लियों के सहारे होर्डिंग टंगे नजर आते हैं। जबकि, यातायात की दृष्टि से अक्सर ये बेहद घातक साबित होते हैं। एनएचएआई के मुताबिक पिछले चार माह के दरम्यान इन अवैध होर्डिंगों की वजह से 23 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बावजूद, किसी को ध्यान देने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी सुजीत 24 जुलाई को अपने एक दोस्त के साथ बाइक से चिरगांव से झांसी की ओर आ रहे थे। इसी दरम्यान बड़ागांव के पास सड़क से सटकर लगी एक राजनीतिक दल की होर्डिंग पर उनकी नजर पड़ी और वे उसे देखने लगे। सड़क से उनका ध्यान हटा और इसी दरम्यान सामने गाय आ गई। इससे पहले कि वे संभल पाते, उनकी बाइक गाय से टकरा गई और वह चोटिल हो गए। गनीमत रही कि बाइक की रफ्तार धीमी थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। होर्डिंगों की वजह से हाईवे पर इस तरह के सड़क हादसे आए दिन होते रहते हैं। आंधी चलने पर अक्सर होर्डिंग बल्लियों से उखड़कर सड़क पर आ गिरते हैं, जो सड़क दुर्घटना का कारण बनते हैं। जबकि, नियमानुसार हाईवे के किनारे दोनों ओर 22.5 - 22.5 मीटर की दूरी तक होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते हैं। बावजूद, हाईवे से सटे कस्बों में तो मानों लोगों में होर्डिंग लगाने की होड़ सी लगी रहती है। एनएचएआई का कहना है कि वो समय-समय पर अभियान चलाकर होर्डिंग हटाता है, लेकिन कुछ दिन बाद दुबारा से लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

केस - 1
हवा से झुका होर्डिंग, बाइक टकराई
झांसी। उन्नाव गेट बाहर निवासी कृष्णकांत दो अगस्त को झांसी से करैरा जा रहे थे। वे रक्सा से आगे निकले ही थे कि अचानक आंधी चलने लगी। इसी बीच सामने उन्हें एक होर्डिंग आंधी से सड़क की ओर झुकता दिखाई दिया। होर्डिंग की चपेट में आने से बचने के लिए अपनी बाइक उन्हें एकाएक डिवाइडर की ओर लेनी पड़ी, जिससे पीछे से आ रही बाइक उनसे टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
कार के कांच से टकराया होर्डिंग का फ्रेम
झांसी। नई बस्ती निवासी मनीष 15 अगस्त को परिवार के साथ माताटीला बांध घूमने गए हुए थे। वहां से शाम तकरीबन चार बजे वे वापस लौट रहे थे। बीएचईएल से पहले आरामशीन के पास सड़क से बिलकुल सटकर होर्डिंग लगी हुई थी, जिसका एक कोना काफी नीचे की ओर झुका हुआ था। उनका ध्यान होर्डिंग की ओर नहीं गया, जिससे होर्डिंग के लोहे के फ्रेम का एक कोना उनकी कार के आगे वाले कांच से टकरा गया, जिससे कांच में दरार आ गई।
केस - 3
डिवाइर पर लगे फ्लैक्स से हुआ हादसा
झांसी। सीपरी बाजार निवासी अमित सात अगस्त को दतिया पीतांबरा पीठ गए हुए थे। शनिवार होने की वजह से सड़क पर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा हुआ था। दतिया का डगरई टोल प्लाजा पार करने के बाद डिवाडर पर लगीं स्ट्रीट लाइट के खंभों पर एक नेता के बड़े-बड़े फ्लैक्स लगे हुए थे। डिवाइडर के कट पर भी बड़ा फ्लैक्स लगा था, जिससे सड़क के दूसरी ओर से इस ओर आ रही बाइक उन्हें नजर नहीं आई और वो अमित की कार से टकरा गई। अमित की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि बाइक सवार को काफी चोट आई थी।

सड़क किनारे लगे होर्डिंगों को हटाने के लिए अक्सर अभियान चलाया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद वापस होर्डिंग लग जाते हैं। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक भी किया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि होर्डिंग सड़क दुर्घटना के कारण बन सकते हैं।
- राजीव पाठक, परियोजना प्रबंधक - एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed