फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पॉवर प्लांट की राख का सदुपयोग करें

पॉवर प्लांट की राख का सदुपयोग करें

Mon, 11 Mar 2019 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पॉवर प्लांट की राख का सदुपयोग करें
पॉवर प्लांट की राख का सदुपयोग करें
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। बजाज पावर प्लांट में चल रहे 48 वें सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाकर और मशीनों को सुरक्षित कर दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को कोई हैक नहीं कर सकता, यह महज एक अफवाह है। पॉवर प्लांट से निकलने वाली राख के सदुपयोग करने पर जोर दिया।
पॉवर प्लांट के प्रांगण में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि विकास के लिए औद्योगिकीकरण आवश्यक है तथा उद्योगों के विकास के लिए उचित माहौल अनिवार्य है। जिले में सबसे बड़ी फैक्ट्री के रूप में स्थापित पॉवर प्लांट को चलाने में सभी अपना सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से ईवीएम चलवाई और किसी भी प्रकार हैक होने की संभावना से इनकार किया। जिलाधिकारी से फायर सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी देखी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्लांट के यूनिट हेड एएन सार ने कहा कि प्लांट ऑपरेशन में सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सुरक्षित कार्य संस्कृति उत्तम कार्य विधि को अपनाकर प्लांट के सुरक्षा रिकॉर्ड को अधिक बढ़ाने पर बल दिया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. एवी सिंह ने कहा कि हमें सुरक्षा चूक का जिक्र करते हुए भोपाल गैस कांड से भी शिक्षा लेने की सलाह दी। व्यक्तिगत जीवन में फायर सेफ्टी पर छोटी-छोटी सावधानियां के बारे में कराया। कहा की कार्य करते समय हमेशा सचेत रहें। यदि कभी किसी फैक्ट्री में आग लगती है तो आग ऊपर की ओर भागती है इसलिए हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करें, कभी लिफ्ट का प्रयोग ना करें।
विज्ञापन

सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन नौ मार्च तक किया गया। इसके बाद सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताएं जैसे सुरक्षा पोस्टर स्लोगन, मॉडल कविता भाषण, हाउस कीपिंग जैसे अनेक कार्यक्रम किए गए। सात मार्च को ललितपुर ब्लड बैंक टीम की सहायता से प्लांट परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें प्लांट के अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने 77 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारी आरएन बेदी, टीपी चंद्रवंशी, डीके सिंह, आलोक जैन, किरण कुमार, मनोज मेहता, डॉ. बीपी सिंह, सुरक्षा अधिकारी पीके सिंह, सुरक्षा अधिकारी मीर सिंह, मैत्री क्लब प्रमुख अलका सिंह, दीपक आनंद, अजित सिंह प्लांट में काम करने वाले कंपनियों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed