{"_id":"5c841fadbdec22143439bc1c","slug":"21552162733-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन देने में धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन देने में धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन देने में धोखाधड़ी का आरोप
झांसी। सीपरी बाजार स्थित एक कंपनी ऑनलाइन आर्डर पर घर-घर खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम करती है। इस कंपनी में काम करने वाले दो सौ से अधिक कर्मचारियों ने शनिवार को हंगामा किया। उनका आरोप है कि वेतन को लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
फरवरी की शुरूआत में सीपरी बाजार में चंडीगढ़ और कानपुर के दो युवकों ने अपनी कंपनी से ऑनलाइन आर्डर पर घर-घर खाद्य सामग्री पहुंचाने काम शुरू किया था। कंपनी ने डिलेवरी के लिए 215 युवकों की भर्ती कर ली। सभी से 500 रुपये जमा कराए गए। कंपनी छोड़ने पर 45 दिन में खाते में पैसा वापस करने का आश्वासन दिया गया। युवकों को बताया गया कि उनको प्रतिदिन 250 रुपये, पेट्रोल का खर्च और आर्डर पर 20 रुपये से 90 रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने की बात कही गई थी। हर दस दिन में पैसा उनके खाते में पहुंच गया। सुबह 11 बजे से रात दस बजे तक काम करना होगा। मगर, अब युवकों को पता लगा कि सिर्फ 250 रुपये ही कंपनी उनको प्रतिदिन दे रही है। जबकि, सौ रुपये तो उनके पेट्रोल पर ही खर्च हो रहे हैं। इससे नाराज युवकों ने शनिवार की दोपहर कंपनी के बाहर हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे होमगार्ड ने जाम खुलवाया। हालांकि, कंपनी के मैनेजर अब शर्त के मुताबिक पैसा देने की बात कर रहे हैं।