{"_id":"5bf9bb55bdec22419216f91d","slug":"21543093077-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज कैंपस में डाल रहे मलबा और कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज कैंपस में डाल रहे मलबा और कचरा
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज कैंपस में डाल रहे मलबा, कचरा
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का मलबा बाहर के बजाए परिसर में ही डाला जा रहा है। इससे परिसर में गंदगी फैल रही है। बीमारी फैलने की भी संभावना है।
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के सामने छह यूनिट का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बन रहा है। ब्लॉक में सेप्टिक टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। इस गड्ढे से निकलने वाले मलबा और कचरा को कॉलेज परिसर में ही डाल दिया जा रहा है। इससे परिसर में गंदगी फैलने के साथ-साथ बीमारी फैलने की भी संभावना बनी हुई है।
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के असिस्टेंट मैनेजर अभिनव सिंह ने कहा कि मलबा को ग्राउंड के पास इसलिए डाला जा रहा है, क्योंकि गड्ढा खोदने के बाद फिर उसे भरा जाएगा। वहीं, कचरे के संबंध में किसी ने उनसे बात नहीं की है। कॉलेज प्रशासन जो कहता है, उसी अनुसार काम किया जा रहा है।