फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समीक्षा- मंडलायुक्त-City

समीक्षा- मंडलायुक्त-City

Mon, 11 Dec 2017 09:33 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा- मंडलायुक्त-City
टैग- समीक्षा
विज्ञापन

---------

दबंग नहर काटें तो एफआईआर कराएं: कमिश्नर
- किसानों का अनुदान का पैसा लटका होने पर मंडलायुक्त नाराज
- राशन की दुकान निलंबित होने पर एसडीएम पर कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी सामंजस्य बनाकर काम करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। उन्होंने नहरें काटने की शिकायतों पर नजर रखने के निर्देश दिए और कहा कि यदि दबंग नहर काट रहे हैं तो एफआईआर कराएं।
मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं यदि श्रमिकों का पंजीकरण नहीं करा रहीं तो श्रम विभाग ऐसे निर्माण कार्यों को रोक दे। सिंचाई विभाग का दायित्व है कि नहरों का पानी टेल तक पहुंचे। यदि कोई दबंग नहर काट रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर कराएं। सस्ते राशन की दुकान की दुकानें यदि प्रस्ताव आने के बाद भी पेंडिंग चल रही हैं तो एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए। झांसी में 36 दुकानें और जालौन में 62 दुकानें निलंबित चल रही हैं। झांसी में अंत्योदय के 22 हजार राशन कार्डों की फीडिंग होनी है। उन्होंने जल्द फीडिंग कराने को कहा।
विज्ञापन

जाखलौन-ललितपुर रोड की जांच के आदेश दिए। बिरधा से जाखलौन और बिरधा से पाली सड़क के गड्ढों की जांच कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना में यदि लाभार्थी से पैसे लेने की शिकायत आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। अन्ना प्रथा रोकने और किसी का दुधारू पशु छुट्टा घूम रहा है तो उस पर पेनाल्टी लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के अनुसार दिए जाने वाले अनुदान का पैसा लटका होने पर उन्होंने नाराजी व्यक्त की। बताया कि पहले ब्लाक, फिर जिला, फिर मंडल स्तर से पैसा ओके किया जाता है। इस कारण देर हो रही है। खेत तालाब बनाने के लिए ऐसे खेत चिह्नित करने के निर्देश दिए, जहां पानी का भराव हो सके। उन्होंने चारागाह निर्माण की जिम्मेदारी उपायुक्त मनरेगा को दी। इस मौके पर डीएम कर्ण सिंह चौहान, डीएम जालौन मन्नान अख्तर समेत मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed