फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गणेश उत्सव फाइल एक-City

गणेश उत्सव फाइल एक-City

Wed, 30 Aug 2017 07:35 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
गणेश उत्सव फाइल एक-City
फोटो
विज्ञापन

बड़ाबाजार के रामलीला मंच पर बड़े गणेश
सबहेड: बुंदेलखंड के राजा कहकर संबोधित करते हैं श्रद्धालु
क्रासर
सुबह-शाम आरती में जुटती है काफी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शहर के बड़ाबाजार में बने रामलीला मंच पर विराजमान भगवान गजानन को बड़े गणेश कहा जाता है। यहां आने वाले कई श्रद्धालु इन्हें बुंदेलखंड का राजा कहकर भी जयकारे लगाते हैं। सुबह और शाम होने वाली आरती में यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ एकत्र होती है।
रामलीला मंच पर पिछले 29 वर्षों से स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमा के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। बडे़ गणेश की सेवा और पूजा में कोई कसर न छूटे, इसके लिए श्री बाल युवा गणेश सेवा समिति के सदस्य दिन-रात जुटे रहते हैं। समिति के सदस्य अरविंद गुप्ता बताते हैं कि भगवान गणेश को चांदी से बना सवा दो फुट का मुकुट, कान के कुंडल पहनाकर श्रृंगार किया जाता है। भगवान की प्रतिमा विशाल होने पर इन्हें बडे़ गणेश और बुंदेलखंड का राजा कहते हैं। हर वर्ष आशीर्वाद स्वरूप में ही प्रतिमा विराजमान की जाती है, साथ में चांवर चलाती ऋद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं रहती है।
विज्ञापन

समिति के सदस्य राधे राय ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसमें देवी-देवताओं के स्वरूप, शिवलिंग क ी झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed