फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दूसरे दिन भी थमा रहा व्यापार-Dehat

दूसरे दिन भी थमा रहा व्यापार-Dehat

Sun, 02 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी थमा रहा व्यापार-Dehat
जीएसटी का लोगो
विज्ञापन

------------------

फोटो..
दूसरे दिन भी प्रभावित रहा कारोबार
- व्यापारियों को मांग पर नहीं मिल रहा है सामान
- अधिकांश जीएसटी का नाम जानते, प्रक्रिया नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जीएसटी लागू होने के दूसरे दिन भी व्यापार प्रभावित रहा। व्यापारियों को मांग के अनुसार अभी माल मिलना बंद हो गया है। अधिकतर व्यापारी सिर्फ जीएसटी का नाम जानते हैं। इसकी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी नहीं है। ‘अमर उजाला’ ने व्यापारियों से जीएसटी के संबंध में बात कर उनका पक्ष जाना।

दुकानदार को भी होगा फायदा
जीएसटी लागू होने के बाद आतिशबाजी का रेट गिरेगा। अभी तक 32 फीसदी में टैक्स देते थे, मगर अब 28 फीसदी ही लगेगा। जनता के साथ दुकानदार को भी फायदा होगा। - अभय ठाकुर, पटका व्यापारी।
विज्ञापन


प्रक्रिया समझने में लगेगा समय
अभी जीएसटी की प्रक्रिया समझ नहीं आ रही है। सबको बस ये पता है कि जीएसटी लागू हुआ है। एक-डेढ़ महीने समझने में लगेगा। अब सभी व्यापारी को टिन नंबर जरूर लेना पड़ेगा। - अंकुर थापक, कपड़ा व्यवसायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते
अब कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे। हालांकि, महंगे उत्पादों की कीमतें बढ़ेंगी। अभी मार्केट थमा हुआ है। सेल्समैन नहीं आ रहे हैं। इसलिए मांग के अनुसार सामान नहीं मिल रहा। - हेमा भोला, कॉस्मेटिक व्यवसायी।


नए स्टॉक का है इंतजार
जीएसटी से व्यापार पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। दुकानदारी रुक सी गई है। अभी नया स्टॉक भी नहीं आया है। अब लिखा-पढ़ी का दबाव बढ़ेगा। हालांकि, सब नंबर एक में होने से फर्जीवाड़ा रुकेगा। - अमित साहू, इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed