Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 festival special trains will run from Jhansi starting today.

Jhansi News: आज से झांसी से चलेंगी 21 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Tue, 03 Nov 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
21 festival special trains will run from Jhansi starting today.
झांसी। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। मंगलवार से एक दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में 21 फेस्टिवल सीजन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी जंक्शन से गुजरेंगी। रेलवे अधिकारियों ने इन सभी विशेष ट्रेनों का शेड्यूल तय कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04124 हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज तीन नवंबर से एक दिसंबर तक हर मंगलवार व शुक्रवार चलेगी। ट्रेन संख्या 04123 प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन 30 नवंबर तक हर सोमवार-मंगलवार को संचालित होगी। झांसी से खुर्दा रोड के लिए ट्रेन संख्या 01929 हर शुक्रवार 27 नवंबर तक उपलब्ध होगी। ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-झांसी 30 नवंबर तक हर रविवार चलेगी।
विज्ञापन

खुर्दा रोड से झांसी के लिए ट्रेन संख्या 01930 हर सोमवार 30 नवंबर तक संचालित होगी। झांसी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन संख्या 02199 हर बृहस्पतिवार 26 नवंबर तक चलेगी। मदुरै जंक्शन-कानपुर ट्रेन संख्या 01925 हर रविवार 30 नवंबर तक चलेगी। झांसी से आसनसोल के लिए ट्रेन संख्या 04185 हर बुधवार और रविवार 29 नवंबर तक संचालित होगी। आसनसोल-झांसी ट्रेन संख्या 04186 हर मंगलवार व शुक्रवार एक दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
झांसी-हड़पसर ट्रेन संख्या 01924 हर शनिवार 21 नवंबर तक चलेगी। हड़पसर-झांसी ट्रेन संख्या 01923 हर रविवार 23 नवंबर तक संचालित होगी। झांसी-हड़पसर ट्रेन संख्या 01922 हर बुधवार 18 नवंबर तक चलेगी। हड़पसर-झांसी ट्रेन संख्या 01921 हर बृहस्पतिवार 20 नवंबर तक चलेगी। खुर्दा रोड-उदयपुर सिटी ट्रेन संख्या 04141 हर मंगलवार व शुक्रवार 20 नवंबर तक चलेगी।

30 फीसदी तक ज्यादा देना होगा शुल्क
उदयपुर सिटी-खुर्दा रोड ट्रेन संख्या 04142 हर बुधवार व शनिवार 21 नवंबर तक चलेगी। नागपुर जंक्शन-समस्तीपुर ट्रेन संख्या 01207 हर बुधवार 11 नवंबर तक संचालित होगी। समस्तीपुर जंक्शन-नागपुर जंक्शन ट्रेन संख्या 01208 हर बृहस्पतिवार 12 नवंबर तक चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर जंक्शन ट्रेन संख्या 04211 हर शुक्रवार 13 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार व ट्रेन संख्या 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी 14 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण शुल्क सामान्य ट्रेनों की तुलना में 30 फीसदी अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed