फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 crore 48 lakhs given to Railways not spent on tickets

टिकट पर खर्च नहीं किया पर रेलवे को दे गए 21 करोड़ 48 लाख

Fri, 04 Feb 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
21 crore 48 lakhs given to Railways not spent on tickets
झांसी। बगैर टिकट यात्रियों ने भी रेलवे का खजाना खूब भरा। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 10 माह के भीतर रेलवे को बगैर टिकट यात्रियों से 21 करोड़ 48 लाख रुपये का जुर्माना हासिल हुआ। इनमें से ज्यादातर लोग आरक्षित ट्रेनों में बगैर टिकट के सफर करते पाए गए।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेल प्रशासन द्वारा इक्का-दुक्का ही अनारक्षित ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। बाकी सभी ट्रेनों में यात्रियों को रिजर्वेशन कराकर सफर करना पड़ रहा है। बावजूद, तमाम लोग रिजर्वेशन तो दूर की बात, टिकट लेेना तक जरूरी नहीं समझते हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि झांसी रेल मंडल में रेलवे के चेकिंग स्टाफ ने अप्रैल 2021 से लेकर जनवरी 2022 तक 3,18,608 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा और इनसे 21 करोड़ 48 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। पकड़े गए यात्रियों में से ज्यादातर आरक्षित ट्रेनों की सीटों पर कब्जा जमाकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

ये लिया जाता है जुर्माना
झांसी। शताब्दी समेत अन्य प्रीमियम ट्रेनों में बगैर टिकट पकड़े जाने वाले यात्रियों को जहां से गाड़ी शुरू होती है और जहां खत्म होती है, वहां तक का किराया तथा किराये के बराबर ही जुर्माना देना होता है। जबकि, सामान्य ट्रेनों में जहां से गाड़ी शुरू होती है और जहां यात्री बगैर टिकट पकड़ा गया, वहां तक का किराया व किराये के बराबर जुर्माना लिया जाता है। इस राशि के ढाई सौ रुपये से कम होने पर ढाई सौ रुपये ही वसूल किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग स्टाफ की भारी कमी
झांसी। रेलवे के पास टिकट चेकिंग स्टाफ की भारी कमी चल रही है। झांसी रेल मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ के 900 पद सृजित हैं, जबकि तैनात सिर्फ 550 ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed