फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हैंडपंपों का भी छिन रहा ‘सहारा’

हैंडपंपों का भी छिन रहा ‘सहारा’

Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंपों का भी  छिन रहा ‘सहारा’
हैंडपंपों का भी छिन रहा ‘सहारा’
विज्ञापन

झांसी। महानगर में जलस्तर गिरने से लगातार हैंडपंप खराब होते जा रहे हैं। प्रतिदिन 25 से 30 हैंडपंप खराब हो रहे हैं। जलसंस्थान ने हैंडपंप सुधारने के लिए चार टीमें लगा रखी हैं लेकिन वह दिन भर में 10 से 12 हैंडपंप ही सुधार पा रही हैं। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
महानगर में हैंडपंप धड़ाधड़ खराब होते जा रहे हैं। पिछले 27 दिन में 400 से अधिक हैंडपंपों के खराब होने की शिकायत जलसंस्थान में दर्ज कराई गई। इनमें से सिर्फ 150 ही दुरुस्त हो पाए हैं। इससे कई क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। इतना ही नहीं पाइप लाइनों का पानी अधिक क्षमता के टुल्लू पंप खींच ले रहे हैं। चूंकि, इन क्षेत्रों में अभी टैंकरों से भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही हैं। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में माताटीला व पहूज बांध से मिलने वाले पानी के अलावा तेरह जोनल पंपिंग स्टेशन, 15 नलकूप और 14 ओपेन वैल से जलापूर्ति की जाती है। वहीं, 4050 हैंडपंप भी हैं। इनमें से एक हजार से अधिक हैंडपंप ऐसे पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां गर्मियों में जलस्तर गिर जाता है। जलसंस्थान ने हैंडपंपों को सुधारने के लिए चार टीमें लगा रखी हैं लेकिन यह टीमें एक दिन में अधिकतम दस से बारह हैंडपंप ही ठीक कर पाती हैं। इनमें भी कई हैंडपंप जलस्तर गिरने के कारण पानी नहीं उगल पाते। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हैंडपंप सुधारने के चार पांच टीमें लगाई गई हैं। जिस तरह खराब हैंडपंपों की संख्या बढ़ रही है, उनको देखते हुए चार और टीमें बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। इससे एक दिन में ज्यादा से ज्यादा हैंडपंप ठीक हो सकेंगे। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान।
ये क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित
करगुवां, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, मयूर विहार कालोनी, सराय, सिलवर्टगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कालोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गड़ियागांव, वीरांगना नगर, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, पाल कॉलोनी, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मेला की टौरिया, मसीहा गंज, लहरगिर्द क्षेत्र, रक्सा, करारी, सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड, पेंच मुहल्ला, गुदरी मुहल्ला में सबसे ज्यादा हैंडपंप खराब हैं।

इन क्षेत्रों के खराब हैं हैंडपंप
जल संस्थान में 23 अप्रैल के बाद 100 से अधिक हैंडपंप खराब होने की शिकायतें की गईं। इनमें खोड़न स्थित गणेश विहार के पीछे, सीपरी बाजार के चमनगंज किराना मार्केट, चावला कॉलोनी डड़ियापुरा, बाहर सैयर गेट कलारी के पास, बाहर दतिया गेट भाईजान ट्रांसपोर्ट के पास, अंदर भांडेरी गेट स्थित बाबूलाल मिस्त्री के सामने, ग्वालटोली हंसारी शमशान घाट के अंदर, खिरकपट्टी स्थित टीएस कान्वेंट स्कूल के पास, इतवारी गंज मंदिर के पास, गुदरी बाजार, कांशीराम कॉलोनी के तीन ब्लाक में, प्रेमनगर हाट का मैदान, ईसाई टोला में प्रभु बीड़ी वाले के सामने, पुलिया नंबर नौ में अफसर पान की दुकान के पास, मुन्ना राठौर के घर के पास, अशफाक टेंट हाउस के पास, परमानंद के घर के पास, प्रेम किराना स्टोर के पास, बेसिक प्राइमरी स्कूल के पास, झोकन बाग में मुक्ताकाशी मंच मजार के पास, शहीद पार्क के सामने, सूरज प्रसाद इंटर कॉलेज के पास, नारायण धर्मशाला चाय की दुकान के पास, भगवंतपुरा में बड़ी माता मंदिर के पास, खजूर बाग में राजेश रायकवार के घर के सामने, दतिया गेट पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास, हनुमान मंदिर के बगल में, श्रीराम आटा चक्की के पास, अथाई मोहल्ला, आवास विकास शिवाजी नगर में, लक्ष्मी गेट अंदर गली में समेत 100 से अधिक हैंडपंपों के खराब होने की शिकायत दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed