{"_id":"5cbb76c7bdec221468053beb","slug":"201555789511-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह 25 को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह 25 को आएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
25 को झांसी आएंगे अमित शाह
झांसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 अप्रैल को झांसी आएंगे। वह यहां मुक्ताकाशी मंच पर प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव का जनसंपर्क अंतिम दिनों की तरफ बढ़ रहा है। 27 मार्च की शाम पांच बजे जनसंपर्क का शोरगुल थम जाएगा। ऐसे में सभी पार्टियों ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत को झोंकना शुरू कर दिया है। मतदाताओं को बांधने के लिए स्टार प्रचारकों को बुलाकर जनसभाएं की जा रही हैं। इसमें भाजपा भी पीछे नहीं है। 20 अप्रैल को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मऊरानीपुर में सभा होने के बाद 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ललितपुर आएंगे। 21 अप्रैल को उनके सभा स्थल का स्थान तय हो जाएगा।
इधर, 25 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झांसी आएंगे। वह दोपहर 12 बजे मुक्ताकाशी मंच पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद शनिवार की शाम से ही स्थानीय नेताओं ने रणनीति बनानी शुरू कर दी। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं।