फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तीन चौराहों पर लगेंगे डेकोरे टिव लैंप-City

तीन चौराहों पर लगेंगे डेकोरे टिव लैंप-City

Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
तीन चौराहों पर लगेंगे डेकोरे टिव लैंप-City
सैन फ्रांसिस्को सी रोशन होगी झांसी की रात
विज्ञापन

- फ्लैशर लाइट से चमकेगी पार्क में लगी वीरांगना की प्रतिमा
डेकोरेटिव लैंप से जगमगाएंगे इलाइट, बीकेडी और कचहरी चौराहे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आने वाले समय में शहर की रातें वैसी ही चमकेंगी जैसी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में चमकती हैं। नगर निगम ने अपनी बिल्डिंग और महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में लगी वीरांगना की प्रतिमा को फ्लैशर लाइट से चमकाने का निर्णय लिया है। ऐसी लाइटें सैन फ्रांसिस्को में लगी हैं। इसके अलावा इलाइट, बीकेडी और कचहरी चौराहे पर डेकोरेटिव लैंप लगाए जाएंगे। ये लैंप अभी कमिश्नर आवास के सामने की सड़क पर लगे हैं।
इलाइट चौराहा को महानगर का हृदय स्थल कहा जाता है। सबसे अधिक आवागमन इसी चौराहा से होता है। दो और चौराहे हैं, जिनमें बुंदेलखंड कालेज चौराहा और डा. अंबेडकर कचहरी चौराहा भी आवागमन से व्यस्त रहते हैं। चौराहों का सुंदरीकरण कर दिया गया है, पर रात में चौराहे सामान्य ही नजर आते हैं। इसलिए महापौर रामतीर्थ सिंघल ने इन चौराहों पर अलग हटके लाइटिंग करने को कहा था। इसका प्लान तैयार हो गया है। इन चौराहों पर ‘डेकोरेटिव पाथ-वे पोल’ लगाए जाएंगे। इनकी डिजाइन बीकेडी चौराहा से सीपरी बाजार रोड पर लगे खंभों की तरह होगी, पर रंग केसरिया की जगह कोई दूसरा होगा। डा. अंबेडकर कचहरी चौराहा पर 12 खंभे, इलाइट चौराहा पर 13 खंभे और बीकेडी चौराहा पर 12 खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में फ्लैशर लाइटिंग होगी। लाइट की खास बात यह है कि इससे 25 फीट ऊंची अलग-अलग आकृतियां नजर आएंगे। कभी स्वच्छ भारत मिशन, कभी महात्मा गांधी तो कभी वीरांगना लक्ष्मीबाई की आकृति बनेगी। इस लाइटिंग में डिजायन प्रोजेक्टर के माध्यम से बदलेगी। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में इस तकनीक से फ्लैशर लाइट जगमगा रही है। इसका भी प्लान तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में शुरू होगी लाइटिंग
डेकोरेटिव लैंप और फ्लैशर लाइट का काम चल रहा है। डेकोरेटिव खंभों का रंग फाइनल होने के बाद काम शुरू हो जाएगा और उम्मीद है कि एक महीने में पूरा हो जाएगा।
- अजय कुमार सक्सेना, सहायक अभियंता बिजली, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed