फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समस्या: मालगोदाम में फोटो-City

समस्या: मालगोदाम में फोटो-City

Tue, 08 Aug 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
समस्या: मालगोदाम में फोटो-City
फोटो
विज्ञापन



बारिश के दौरान खुले में रखीं चावल की कई बोरियां भीगीं
रेलवे माल गोदाम में पर्याप्त शेड का इंतजाम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार की सुबह मूसलाधार बारिश के दौरान रेलवे माल गोदाम में खुले आसमान के नीचे रखीं चावल की कई बोरियां भीग गईं। गायें चावल खाती रहीं।
एफसीआई द्वारा खाद्य वस्तुओं को ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र, पारीछा व डगरवाहा के गोदाम तथा लहरगिर्द स्थित एफसीआई गोदाम, नंदनपुरा स्थित स्टेट वेयर हाउस व सेंटर वेयर हाउस में रखा जाता है। सोमवार की रात 58 वैगनों में चावल माल गोदाम में आया था। इसमें 72 हजार बोरियां लदी थीं। सुबह तक मालगाड़ी से 60 हजार बोरियों को ट्रकों से सीधा गोदाम भेज दिया गया, जबकि 12 हजार बोरियों को माल गोदाम शेड व पटरी के दूसरी तरफ उतार दिया गया। हालांकि, चावल को तिरपाल से ढक दिया गया था। इसके बाद भी सुबह बारिश होने पर कई बोरियां भीग गईं। जानवर भी बोरियों के पास पहुंचकर चावल खाते रहे। दरअसल, माल गोदाम में शेड का उचित इंतजाम न होने के कारण खाद्यान्न (गेहूं व चावल) को खुले में रखना पड़ता है। बारिश में अक्सर नुकसान होता है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि शेड में सीमेंट की बोरियां रखीं थी। इस कारण चावल को बाहर रखना पड़ा। नए शेड का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।


ट्रक स्टैंड बन गया है माल गोदाम
माल गोदाम की खाली पड़ी जमीन का व्यापारी भरपूर लाभ उठा रहे हैं। नियमानुसार, व्यापारी उसी हालत में मालगोदाम के अंदर अपना ट्रक ला सकता है, जब लोडिंग अन लोडिंग हो रही हो। लेकिन यहां लोडिंग अनलोडिंग न होने के बाद भी खाली ट्रक चौबीसों घंटे रहते हैं। आरपीएफ भी कार्रवाई करने से कतराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed