फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ट्रकों ने रोका रास्ता-Lalitpur

ट्रकों ने रोका रास्ता-Lalitpur

Wed, 21 Jun 2017 08:39 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों ने रोका रास्ता-Lalitpur
फोटो
विज्ञापन

चौकी के सामने जाम, पुलिस कर रही आराम
सब हेड: ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग के पास सड़क पर लगा ट्रकों का जमघट
क्रासर
भोजला मंडी जाने के लिए तुलाई कराने खड़े रहते हैं ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
भोजला मंडी जाने से पहले तुलाई कराने के लिए ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग के पास एक बार फिर गेहूं से लदे ट्रक खड़े होने लगे हैं। सड़क से सटकर खड़े होने वाले इन ट्रकों की वजह से यहां जाम लग रहा है। पुलिस चौकी सामने होने के बाद भी पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था में सुधार करने की जगह आराम करते नजर आते हैं, इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
क्रय केंद्रों से आने वाले गेहूं का भोजला मंडी में भंडारण किया जा रहा है। खाली ट्रक और भरे ट्रक की ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग के पास राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित धर्मकांटे पर तुलाई होती है। अपनी बारी के इंतजार में यहां दर्जनों की संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं। यह ट्रक क्रासिंग के आगे सड़क के दोनों ओर सटाकर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यहां जाम लग जाता है। क्रासिंग के जाम से निकलकर आने वाली गाड़ियां यहां जाम में फंस जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि पास में ही पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिस आवागमन सुचारु करने की जहमत नहीं उठाती।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले माह भी यह समस्या गहरा गई थी। इस पर अमर उजाला ने ट्रकों को पॉलिटेक्निक के खाली पड़े मैदान में खड़े करने का सुझाव दिया था। मैदान में ट्रक खड़े होने से उक्त रास्ता साफ हो गया था। आवागमन एकदम सुचारु रूप से जारी था। लेकिन, अब पुलिस पुलिस ने एक बार फिर नजरें फेर ली हैं। खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल सुधारी जाएगी व्यवस्था
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना पुलिस का काम है। इसमें किसी तरह का व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह से सभी ट्रक पॉलिटेक्निक ग्राउंड में खड़े कराए जाएंगे। उन्हें सड़क पर रुकने नहीं दिया जाएगा।
- गगन गौड़, थानाध्यक्ष सीपरी बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed