फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   200 chamber will be made for advocate

पांच करोड़ की लागत से अधिवक्ताओं के लिए बनेंगे दो सौ चैंबर

Thu, 22 Oct 2020 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
200 chamber will be made for advocate
झांसी। कलक्ट्रेट परिसर के पास अधिवक्ताओं के बैठने के लिए दो सौ चैंबरों का निर्माण होने जा रहा है। जगह की नापजोख का काम भी पूरा हो गया है। पांच करोड़ की लागत से चैंबर का निर्माण होगा। विधि मंत्री की निधि से धनराशि भी स्वीकृत हो गई हैं। नवंबर माह से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले भर में करीब ढाई हजार अधिवक्ता हैं। ऐसे में कलक्ट्रेट व उसके इर्दगिर्द करीब बारह सौ से अधिक अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर बने हैं। इसमें से अधिकांश अधिवक्ताओं के चैंबर न होने के कारण उनको बैठने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला अधिवक्ता संघ ने उनकी समस्याओं को देखते हुए यूपी बार काउंसिल को समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं को दूर करने के लिए कलक्ट्रेट के पास ही चैंबर बनाने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। चैंबरों का निर्माण पांच करोड़ की राशि से होगा। इसके लिए विधि मंत्री की निधि से राशि भी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

चैंबर के निर्माण कराए जाने के लिए अधिवक्ता संघ ने काफी प्रयास किया है। लंबे समय के प्रयास के बाद समस्या दूर होने जा रही है। प्रणय श्रीवास्तव, सचिव - जिला अधिवक्ता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर का निर्माण होने के बाद अधिवक्ता साथियों की समस्या दूर होगी। इसके लिए जिला अधिवक्ता संघ ने काफी प्रयास किया। संदीप सिंह यादव, अधिवक्ता
चैंबर की मांग लंबे समय से चल रही थी। अधिवक्ता यहां-वहां बैठकर समय काटते थे, लेकिन अब हमको स्थायी रूप से चैंबर मिलनेे के बाद समस्या दूरी होगी। मोहम्म्मद फैयाज, अधिवक्ता

चैंबर बनने के बाद हम अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या दूर होगी। साथ ही उनको स्थायी रूप से जगह मिलने के बाद हम आसानी से अपना भी काम भी कर सकेंगे। दीपक श्रीवास्तव, अधिवक्ता
जिला अधिवक्ता संघ की पहल के बाद हमारे अधिवक्ता साथियों की यह समस्या दूर होने जा रही है। एक स्थायी स्थान सभी को मिलेगा। ओम प्रकाश वर्मा, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed