फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 years rigorous imprisonment for raping a girl

Jhansi News: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

Wed, 10 Dec 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
20 years rigorous imprisonment for raping a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नाै साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी मुन्नालाल (45 वर्ष) को विशेष न्यायालय ने मंगलवार को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह राशि पीड़िता को दी जाएगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 22 मार्च 2022 को ककरबई थाने के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर दी थी कि घर में जब उसकी नौ वर्षीय बेटी नहीं दिखी तो वह दोपहर में तलाशने गया। किसी ने सूचना दी कि बेटी को गांव का मुन्नालाल अहिरवार साथ ले गया है। जब उसने तलाशा तो जंगल में देखा कि आरोपी उसकी बेटी से अश्लील हरकतें कर रहा है और बेटी रो रही है। उसे देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने पहले छेड़खानी का मामला दर्ज किया था लेकिन पीड़िता के न्यायालय में बयान होने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में तीन साल पहले आरोप पत्र पेश किया था। गवाहों, साक्ष्यों और दलीलों पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट एडीजे अनुभव द्विवेदी ने दोषी मुन्नालाल को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन




इन साक्ष्यों और बयानों के आधार पर सुनाई सजा

विशेष न्यायाधीश ने वादी की शिकायत, धारा 164 के तहत न्यायालय में दिए गए पीड़िता के बयान, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व राजपाल सिंह, महिला आरक्षक पूजा सिंह, दो चिकित्सकों की गवाही, एक अन्य साक्ष्य के आधार पर भी यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे लोग समाज के लिए घातक : विशेष लोक अभियोजक चंद्रप्रकाश शर्मा ने न्यायालय में दलील दी कि 45 साल के दोषी ने नौ साल की मासूम से दुष्कर्म किया। इस तरह के लोग समाज के लिए घातक हैं। इन्हें खुला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। दोषी को कठोर सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed