फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 thousand people drink dirty water

दो साल से दूषित पानी पी रही बीस हजार की आबादी

Tue, 02 Mar 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
20 thousand people drink dirty water
झांसी। मुख्यमंत्री की शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पर दो साल पहले प्रेमगंज इलाके में पानी के पाइपलाइन का लीकेज सुधारने के लिए शिकायत की गई थी। लेकिन अब तक लीकेज सुधारा नहीं जा सका। हालांकि जल संस्थान ने लाइन शिफ्ट करने का टेंडर निकाला, वर्कआर्डर जारी कर दिया। लेकिन कोई भी ठेकेदार वहां काम करने को राजी नहीं है। नाले की सफाई के दौरान पाइपलाइन में बार-बार लीकेज होने के कारण बीच हजार की आबादी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार प्रेमगंज में कारगिल पार्क के पास नाला निकला हुआ है। इसी नाले से पानी की पाइपलाइन निकली है। नाले के किनारे बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर रखा है। नाला चोक हो जाने के बाद जेसीबी से उसकी सफाई कराई जाती है। सफाई के दौरान अक्सर जेसीबी का जर्क लग जाने के कारण पाइपलाइन टूट जाती है, जिससे नाले का दंगा पानी पाइपलाइन में चला जाता है और इलाके पांच हजारा घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो जाती है। यह समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

जब बार- बार लीकेज होने लगा तो मोहल्लेवासियों ने शिकायत आईजीआरएस में की। मोहल्ले वालों को लगा था कि आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराने के बाद समस्या का समाधान जरूर हो जाएगा, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज होने के बाद जलसंस्थान ने प्रयास शुरू कर दिए। विभाग का मानना था कि यदि पाइपलाइन नाले से बाहर शिफ्ट कर दी जाए तो समाधान हो जाएगा। इस पर स्टीमेट बनाकर टेंडर निकाला। तीन ठेकेदार करने को आगे आए। टेंडर स्वीकृत होने के बाद वर्क आर्डर जारी कर दिया गया, लेकिन एक साल होने को आया और अब तक ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। कारण, ट्रांसफार्मर की वजह से ठेकेदार काम नहीं करना चाह रहे है। क्योंकि, शट डाउन नहीं मिल पा रहा है। मोहल्ला निवासी अनिल पांडेय ने बताया कि शिकायत करते- करते थक गए हैं, पर समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। पार्षद ने पिछले दिनों आश्वासन दिया था कि 17 फरवरी तक समस्या हल हो जाएगी। पर कुछ नहीं हुआ है।

कारगिल पार्क के पास नाले में पाइपलाइन का लीकेज है, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। बार- बार शिकायत कर चुके हैं। - कन्हैया कपूर, पार्षद
समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। अब दूसरे ठेकेदार से काम करने को कहा गया है। जल्द ही समाधान हो जाएगा। - आरएसपी बादलीवाल, प्रभारी अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed