फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 thausend more than people bogged in train

ठंड में ठिठुरे, भूख से बिलखे हजारों यात्री, ट्रेन से स्टेशन तक रही अफरातफरी

Sat, 11 Jan 2020 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
20 thausend more than people bogged in train
ट्रेन से उतरते यात्री।
झांसी। ग्वालियर सेक्शन के संदलपुर व आंतरी स्टेशन के बीच मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दस से अधिक ट्रेनों में सवार 20 हजार से अधिक मुसाफिर चार घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। भीषण ठंड में यात्रियों को पल- पल काटना मुश्किल बना रहा। वह रेलवे की व्यवस्थाओं को कोसते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 6.29 बजे ग्वालियर से झांसी की तरफ आ रही एमटी बाक्स स्पेशल मालगाड़ी ग्वालियर सेक्शन के संदलपुर व आंतरी स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी पहाड़ी वाले क्षेत्र से गुजरते वक्त मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। उसी स्थान पर आधे घंटे पहले पातालकोट एक्सप्रेस के गुजरते समय एसी कोचों पर पत्थर गिर गए थे। मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से ग्वालियर से झांसी तरफ का अप ट्रैक का यातायात ठप पड़ गया। इससे पीछे आ रही 12442 राजधानी एक्सप्रेस, 18478 उत्कल एक्सप्रेस, 12270 दूरंतो एक्सप्रेस, 12780 गोवा एक्सप्रेस, 16032 अंडमान एक्सप्रेस, 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस, 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 14314 बरेली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12190 महाकौशल एक्सप्रेस 12122 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आदि ट्रेनें ग्वालियर, बिरलानगर, मुरैना, धौलपुर व अन्य स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। करीब चार घंटे बाद उक्त ट्रेनों को डाउन ट्रैक से आगे की तरफ बढ़ाना शुरू किया गया। उक्त ट्रेनों में 20 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे थे, जो उक्त दुर्घटना के कारण एक ही जगह फंसकर रह गए। यात्रियों को भीषण ठंड में पल- पल काटना मुश्किल भरा बना रहा। यात्री गर्म चाय व खाने तक के लिए तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed