फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 meritorious students from high school and intermediate will be honored

Jhansi News: हाईस्कूल और इंटर के 20 मेधावियों का होगा सम्मान

Sat, 29 Jun 2024 04:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
20 meritorious students from high school and intermediate will be honored
- जीआईसी में आज दी जाएगी प्रोत्साहन राशि, टैबलेट और मेडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को शनिवार को जीआईसी में सम्मानित किया जाएगा। मेडल, प्रोत्साहन राशि के साथ टैबलेट भी दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को निकला था। राज्य स्तर पर टॉप-10 मेधावियों में तो झांसी का कोई विद्यार्थी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया था। लोकभवन, लखनऊ में शनिवार सुबह 11 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रदेश स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर 10वीं और 12वीं के टॉप-10 मेधावियों को राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


इन मेधावियों का होगा सम्मान :
10वीं के मेधावी कशिश पाल, आशीष कुमार, प्रतिभा कुशवाहा, अश्का साहू, प्रतीक्षा, अमूल्या सुहाने, श्लोक अग्रवाल, अनुभव व्यास, अनुष्का श्रीवास, शैलेष अहिरवार को सम्मानित किया जाएगा। 12वीं के मेधावी हरिदित्य राजपूत, कपिल, शिवानी, अभय प्रताप सिंह, विशाल सिंह चौहान, काजल कुशवाहा, करिश्मा कुशवाहा, सेजल सिंह, साहिल साहू, लव तिवारी का भी सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed