{"_id":"63b4659aa3840175a279767b","slug":"20-bus-stop-for-20-candector-absent-jhansi-news-jhs2362326157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीस परिचालक चले गए छुट्टी पर, खड़ी हो गईं 20 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीस परिचालक चले गए छुट्टी पर, खड़ी हो गईं 20 बसें
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की झांसी डिपो में चालक-परिचालकों की कमी से रोडवेज बसों के संचालन पर संकट ख़ड़ा हो गया है। तीस परिचालकों के छुट्टी पर जाने से रोडवेज की 20 से ज्यादा बसें खड़ी हो गई हैं।
झांसी डिपो से विभिन्न रूट पर चलने वाली कई बसों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। झांसी डिपो में रोडवेज की 140 बसें हैं। परिचालकों की कमी की वजह से 100 से 110 बसें ही संचालित हो पा रही हैं। अन्य बसों का संचालन चालक-परिचालक उपलब्ध होने पर ही होता है।
विभाग में 500 से ज्यादा चालक-परिचालक हैं, लेकिन इनमें 30 से ज्यादा चालक-परिचालक सर्दियों में छुट्टी लेकर चले गए हैं। इससे उरई, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, बनारस, ललितपुर, मोंठ, मऊरानीपुर, छतरपुर आदि रूट प्रभावित हो रहे हैं। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक संतोष कुमार के मुताबिक जहां मांग ज्यादा है, वहां बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।