फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2 dead and 43 new corona positive find

कोरोना से दो की मौत, 43 नए मरीज मिले

Sun, 09 Aug 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
2 dead and 43 new corona positive find
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। कोरोना वायरस के 2,225 नमूनों की जांच में 43 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। वहीं, इस स्वस्थ होने पर 51 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार मंद जरूर पड़ी है, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। शनिवार को इस महामारी के 43 नए मरीज सामने आए। ये मरीज छनियापुरा, वीरांगना नगर, उनाव गेट, राय कॉलोनी नगरा, बड़ागांव गेट, रानी महल, झोकनबाग, हंसारी, नंदनपुरा, पुलिस लाइन, गोविंद चौराहा, राजगढ़, तलैया मुहल्ला, सीआईसी कैंपस, सतीश नगर, डढ़ियापुरा, मसीहागंज व इतवारी गंज में मिले हैं। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में होलीपुरा चिरगांव, सीएचसी मऊरानीपुर, नगर पालिका
विज्ञापन

मऊरानीपुर, अल्याई मऊरानीपुर, सिनोनिया फाटक बरुआसागर, अवंतीबाई नगर चिरगांव व बबीना में भी नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हुई है। नंदनपुरा के 59 वर्षीय एक व्यक्ति को बुखार, कफ, सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पहले से डायबिटिज से भी ग्रसित था। वहीं, मऊरानीपुर के 40 वर्षीय एक युवक ने भी दम तोड़ा। युवक को बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल लाया
विज्ञापन
विज्ञापन

गया था। विदित हो कि जिले में अब तक 2656 मरीज पाए जा चुकी है और इनमें से 1971 की अस्पताल से छुट्टी भी की जा चुकी है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 78.35 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 496 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें 64 मरीजों को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण वाले मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed