फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2.5 arab will be spend to develapment of city

महानगर के विकास को खर्च होंगे 2.5 अरब

Thu, 31 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
2.5 arab will be spend to develapment of city
nagar nigam, jhansi hindi news - फोटो : demo
 झांसी। नगर निगम सदन की बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 में महानगर के विकास के लिए ढाई अरब रुपये का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में गृहकर वृद्धि मात्र दस प्रतिशत करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


महापौर किरन वर्मा की अध्यक्षता हुई बैठक में संपत्ति अधिकारी केशव कुमार ने पिछली बैठक की प्रगति आख्या पढ़ कर सुनाई। इस दौरान पार्षदों ने हंगामा करते हुए कहा कि पिछली बैठक में सभी वार्डों में तीन-तीन हैंडपंप लगाने के कार्य को स्वीकृति दी गई थी, मगर कई क्षेत्रों में अभी तक हैंडपंप नहीं लगे हैं, इस पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि कहीं-कहीं पानी नहीं निकला तो कहीं पर गलियों में बोरिंग मशीन नहीं पहुंच सकी, फिर भी हैंडपंप लगाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


लेखाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट रखा, इसमें दो अरब 24 करोड़ 21 लाख 15 हजार रुपये की आय एवं 27 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपये का प्रारंभिक बजट रखा। कुल मिलाकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए दो अरब 51 करोड़ 60 लाख 01 हजार रुपये का बजट सर्वसम्मति से सदन ने पास कर दिया। इस दौरान पिछले दिनों हुई कार्यकारिणी की बैठक में रखे गए विकास, निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन की बैठक में उस समय उहापोह की स्थिति हो गई, जब सभी पार्षदों ने गृहकर बढ़ाने के प्रस्ताव को नकार दिया। सभी का कहना था कि जब 2012 में यह मामला पहले ही विवादित हो चुका था और गृहकर बढ़ाने के प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया था, तो फिर एकाएक कैसे जनता पर बोझ बढ़ाया जा सकता है। नगर निगम झांसी में स्वकर नीति लागू है,  जनता पर टैक्स नहीं बढ़ा सकते।

इस पर सदन में सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय वर्ष में दस प्रतिशत बढ़ाकर गृहकर लिए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। सफाई कर्मियों को मिलने वाला मानदेय अब प्रतिदिन 175 रुपये के स्थान पर 250 रुपये कर दिया गया। वहीं विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मियों का मानदेय प्रतिदिन 250 रुपये के स्थान पर 300 रुपये कर दिया गया। इस दौरान सदन में मौजूद नव निर्वाचित एमएलसी रमा निरंजन का स्वागत किया गया।

इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
नगर निगम की सीमा में पार्किंग स्थलों का निर्माण करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। वहीं, महानगर के वार्ड 49 प्रेमगंज के उपमार्ग का नाम कीर्तिशेष बद्री प्रसाद त्रिवेदी के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी पास किया गया। सीपरी बाजार में आर्य कन्या महाविद्यालय के पीछे नवनिर्मित पार्क का नाम पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करने के प्रस्ताव पर मोहर लग गई।

वार्ड नंबर 18 की पार्षद सीमा वर्मा ने मोहल्ला गुदरी में स्थित पार्क का नाम मारुति नंदन पार्क करने एवं बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा व गुलाम गौस खां यूथ बिग्रेड द्वारा प्रस्तावित मिनर्वा चौराहे पर गुलाम गौस खां की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। इसके अलावा सभी पार्कों में एक- एक वाटर कूलर लगाने पर भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

इन्हें टाल दिया गया
वार्ड 39 आवास विकास की पार्षद शालिनी यादव ने नंदनपुरा में स्थित जन समुदाय केंद्र को आवास विकास से नगर निगम को हस्तांतरण कर उसकी मरम्मत कराने और उसकी सेवाओं से गरीबों को लाभांवित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर बाद में विचार करने की बात कही गई। खुशीपुरा के पार्षद सुरेश चंद गोपी ने अपने यहां दस सीटर शौचालय बनाए जाने की मांग रखी।

जिस पर बाद में विचार किए जाने का आश्वासन दिया गया। पार्षद वंदना यादव ने प्रत्येक वार्ड में 2-2 सफाई कर्मी लगाने की बात कही, जिसे सिरे से नकार दिया गया। एजेंडे में शामिल सभी प्रकार के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव को यह कहकर विचाराधीन कर दिया गया कि सभी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। उसके बाद मानक पर खरा उतरने पर ही निर्माण कार्य कराया जाएगा, इसमें हंसारी के दो एवं गड़ियागांव का एक नाला शामिल है।

इनको मिला आश्वासन
पार्षद नीता विकास यादव ने चित्रा सिनेमा घर के करीब से निकले नाले को जबरन मोड़ने एवं बिल्डर को लाभ देने का मुुद्दा उठाया, जिस पर अधिकारियों ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पार्षद दिनेश सिंह बुंदेला ने मछुआ समाज के आंदोलन को सही ठहराते हुए नगर निगम द्वारा किया गया पीपीपी मॉडल के तहत पट्टा निरस्त कराने की मांग की। वार्ड 16 की पार्षद ने अपने यहां चार वर्षों से स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू न करने का मुद्दा उठाया तो उस पर विचार कर नगर आयुक्त ने काम जल्द शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया।


बड़े बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले
नगर निगम के उप सभापति भरत यादव बुधवार को जैसे ही सदन की बैठक के दौरान मंच पर पहुंचे तो उन्हें कुर्सी खाली नहीं मिली। इस पर एक अलग से कुर्सी उन्हें बैठने को दी गई। यह देख पार्षद पुष्पेंद्र यादव ने संविधान का हवाला देते हुए उन्हें मंच पर बैठाने पर आपत्ति जताई। अपनी रुसवाई होते देख वह स्वयं मंच से उतर आए और सदन में बैठ गए। मध्याह्न के बाद वह सदन से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed