फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2,45,977 voter will elect of 167 BDc and 07 zila panchayat members

2,45,977 मतदाता चुनेंगे 167 बीडीसी व 07 जिपं सदस्य

Sat, 17 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को मऊरानीपुर व बंगरा में मतदान होगा। यहां 2,45,977 मतदाता167 बीडीसी व सात जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए मतदान करेंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिए 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन


तीसरे चरण में मऊरानीपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 85 सीटों व जिला पंचायत सदस्य की चार सीटों के लिए मतदान होगा। भदरवारा में 34,555, स्यावरी में 36,855 व चुरारा में 34,770 मतदाता वोट डालेंगे। सिमरधा सीट पर मऊरानीपुर ब्लॉक के 18,974 मतदाता मतदान करेंगे। इस सीट पर शेष मतदान चौथे चरण में होगा, इसमें गुरसरांय ब्लॉक के मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


भदरवारा में जिला पंचायत सदस्य के लिए सात, स्यावरी में 13, चुरारा में 18 व सिमरधा में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मऊरानीपुर ब्लाक में कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 27 सामान्य, 34 संवेदनशील, 20 अति संवेदनशील व 10 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ हैं। मऊरानीपुर ब्लॉक में रेवन व रौनी में दो-दो, स्यावरी, स्यावरी खुर्द, धमना पायक, रोरा, घाट कोटरा, चुरारा के एक-एक बूथ को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 82 व जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों पर मतदान होगा। सकरार में 39,520, बंगराधवा में 38,741 व देवरीसिंहपुरा में 42,601 मतदाता वोट डालेंगे। सकरार में जिला पंचायत सदस्य के 19, बंगराधवा में 8, देवरीसिंहपुरा में 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


बंगरा ब्लॉक में मतदान के लिए 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 28 सामान्य, 23 संवेदनशील, 30 अतिसंवेदनशील व 12 अतिसंवेदनशील प्लस हैं। बंगरा ब्लॉक में बंगराधवा, सेवारा, नौंटा, विजयगढ़, हाटी, कुरैचा में एक-एक, देवरीसिंहपुरा में तीन व लुहरगांव रानीपुर में दो बूथ अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed