{"_id":"5cc9f95abdec2207680ea2c8","slug":"191556740442-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर नगर चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर नगर चला डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम का अतिक्रमण पर चला डंडा
झांसी। नगर निगम ने सीपरी बाजार में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर फुटपाथ विक्रेताओं का सामान जब्त कर लिया। आज (बुधवार) बीकेडी से खंडेराव गेट तक नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी जारी करेंगे।
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन का निर्माण हो रहा है। इस कारण एक लेन से ही सीपरी की ओर आने वाले व आवास विकास की ओर जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं, जिस कारण जाम की स्थिति बन रही है। दूसरी ओर फुटपाथ दुकानदार ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण कर समस्या को और जटिल बना रहे थे।
इस समस्या को दूर करने के लिए महापौर रामतीर्थ सिंघल के आदेश पर संपत्ति अधिकारी ने सीपरी बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई फुटपाथ दुकानदारों को खदेड़ा गया तो कई के सामान जब्त कर लिए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर निगम बुधवार को बीकेडी से खंडेराव गेट तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए व्यापारियों को चेतावनी जारी करेंगे। सीमित समय में यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करेंगे।