{"_id":"5c8181c1bdec2213e43a3e1f","slug":"191551991233-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि शक्ति दल का गठन, यात्रियों की करेगा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि शक्ति दल का गठन, यात्रियों की करेगा मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदि शक्ति दल का गठन, यात्रियों की करेगा मदद
झांसी।
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज ने आदि शक्ति दल का गठन किया है। मुख्यालय ने इसके लिए एक वाहन दिया है, जिससे यह दल चलेगा। छेड़छाड़, सड़क हादसा सहित सभी मामलों में आदि शक्ति दल आपात सहायता देगा। इसका लिंक पुलिस के डायल 100 से रहेगा।
राष्ट्रीय राजमार्गों एवं ग्रामीण इलाकों में हजारों की संख्या में रोडवेज की बसें संचालित हैं। इनमें सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें तत्काल मदद के लिए प्रदेश के सभी परिक्षेत्रों में आदि शक्ति दल के गठन किए गए हैं। झांसी परिक्षेत्र में भी आदि शक्ति दल का गठन हुआ है। यह दल 24 घंटे सक्रिय रहेगा। दो शिफ्टों में काम करेगा। प्रत्येक शिफ्ट में एक इंचार्ज, दो एटीआई, एक ड्राइवर व एक महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय के अनुसार सभी चालक - परिचालकों के पास दल इंचार्ज के मोबाइल नंबर रहेंगे। इसके अलावा उनके नंबर भी बसों में सार्वजनिक किए जाएंगे। वाहन का लिंक पुलिस के 100 नंबर डायल से होगा ताकि यात्रियों को पुलिस और एंबुलेंस की तत्काल मदद मिल सके। अगर किसी महिला के साथ छेड़खानी अथवा कोई मामला होता है, तो चालक - परिचालक सीधे इसकी जानकारी दल को देंगे। उनके अनुसार 48 घंटे में यह दल संचालित हो जाएगा।