{"_id":"5c5c31debdec227367366c33","slug":"191549545950-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट नहीं होने से होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट नहीं होने से होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का काम रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट नहीं होने से होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का काम रुका
झांसी। अंबावाय स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का काम बजट न होने की वजह से रुक गया है। हालांकि, सेंटर लगभग 75 फीसदी तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग द्वारा बजट आने का इंतजार किया जा रहा है।
दिसंबर 2016 को अंबावाय में 2.654 एकड़ जमीन पर होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण शुरू किया गया था। निर्माण कार्य के अंतर्गत जमीन का समतलीकरण, बैरकें, प्रशासनिक भवन, पंप हाउस, साइकिल स्टैंड, ग्राउंड की बाउंड्रीवाल के अलावा तख्त व पंखों को लगाया जाना था, जिसके लिए पहले 9 करोड़, 23 लाख, 60 हजार रुपये का बजट पास किया गया था। बजट पास होते ही निर्माण को शुरू कर दिया गया था। शुरू में तो निर्माण कार्य को बड़ी तेजी से अंजाम दिया गया लेकिन धीरे-धीरे काम कछुया चाल से होने लगा। बाद में बजट की कमी होने के कारण निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया। कई बार पत्राचार करने के बाद भी बजट नहीं मिलने के कारण होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण पूरी तरह से रोक दिया गया है। होमगार्ड के जिला कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि बजट न होने से मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र (होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर) का निर्माण बंद कर दिया गया है। बजट के संबंध में विभाग से पत्राचार जारी है। बजट आते ही निर्माण को पूरा कराया जाएगा।