फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर रैली निकाली-Lalitpur

बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर रैली निकाली-Lalitpur

Sun, 25 Nov 2018 08:07 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर रैली निकाली-Lalitpur

विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में रैली निकाली, बंद आज
झांसी। अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह के 71 वें दिन वाहन रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने महानगर में रैली के माध्यम से अलग राज्य के निर्माण की अलख जगाई। अलग राज्य के समर्थन में आज सोमवार को झांसी बंद रहेगा।
रविवार को कलेक्ट्रेट के पास गांधी उद्यान से शुरू हुई बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता बाइक पर झंडा लगाकर चल रहे थे। जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य पीली टीशर्ट पहनकर अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहे थे। रैली सबसे पहले सदर बाजार क्षेत्र में गई, यहां से कसाई मंडी, ओरछा गेट, गोविंद चौराहा, पुराना बस स्टैंड, रानी महल, सुभाष गंज, बड़ा बाजार, सराफा, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, पंचकुइयां, बीकेडी, सीपरी बाजार, टंडन रोड, आर्य कन्या तिराहा, नंदनपुरा, खाती बाबा, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, हाट का मैदान, पुलिया नंबर नौ, डांडी यात्रा, इलाइट चौराहा, झोकन बाग होते हुए वापस सत्याग्रह स्थल पर समाप्त हुई। मोर्चा समन्वयक भानू सहाय ने बताया कि आज सोमवार को झांसी बंद किया जाएगा। बंद का समर्थन व्यापारी संगठन, टैंपो- टैक्सी यूनियन, अधिवक्ता संघ, बस आपरेटर्स, पेट्रोल पंप ऐसोसिएशन, फल मंडी, सब्जी मंडी कुली, राज्य कर्मचारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन दलों ने किया समर्थन
बुंदेलखंड क्रांति दल, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा, बुंदेलखंड राज्य निर्माण सेना, बुंदेलखंड विकास दल, बुंदेलखंड विकास सेना, कांग्रेस पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी, अपना दल, आम आदमी पार्टी, समानता दल, भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत अन्य दलों ने किया समर्थन।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवी संगठन भी शामिल
बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड, संदेश मानव समाजसेवा समिति, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद, बुंदेलखंड किसान पंचायत, जिला कर्मचारी यूनियन, सीनियर सिटीजन कल्याण समिति, जिला ब्राह्मण महासभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, सर्व महिला कल्याण समिति, उप्र स्व वित्तपोषित शिक्षक महासंघ, अपना हक जानो, झांसी वेलफेयर एसोसिएशन, श्रमिक कल्याण समिति, ग्वाला महासभा और जिला रायकवार महासभा ने अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed