फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कांग्रेस ने किया नगरा हाट के खिलाफ प्रदर्शन-Cordination

कांग्रेस ने किया नगरा हाट के खिलाफ प्रदर्शन-Cordination

Fri, 28 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया नगरा हाट के खिलाफ प्रदर्शन-Cordination
नहीं हटने देंगे हाट, दूसरी जगह बनाई जाए कोच फैक्ट्री
विज्ञापन

झांसी। रेलवे कोच फैक्ट्री बनाने के लिए नगरा के मैदान से हाट (बाजार) हटाने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसके विरोध में खुलकर आ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक को हाट नहीं हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा और कहा कि रेलवे नगरा हाट से दुकानदारों को हटाकर उनके पेट पर लात मार रहा है। रेलवे को गरीबों का ध्यान रखना चाहिए। कोच फैक्ट्री दूसरे स्थान पर बनाई जाए।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि नगरा हाट के पुराने स्वरूप को बदला न जाए। इस हाट से हजारों गरीबों का पेट पलता है। पिछले साठ साल से यहां हाट लगाई जा रही है। इससे आम जनता तथा रेल कर्मचारी जुड़े हैं। रेलवे की पास बहुत जमीन है, कोच फैक्ट्री को किसी और स्थान पर शुरू करा दिया जाए। शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि रेलवे प्रशासन गरीबों की समस्या पर जरूर ध्यान देगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल बट्टा, इदरीश खान, राजेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद जाबिर, सुनील अग्रवाल, आरिफ सलीम, अनिल रिछारिया, वीरेंद्र कुमार झा, मंसूर अली, रईस काजी, मेवालाल भंडारिया, मजहर अली, शेखू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed