फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दुर्घटनाग्रस्त होने से बची समता एक्स्रप्रेस -City

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची समता एक्स्रप्रेस -City

Sun, 03 Sep 2017 08:56 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची समता एक्स्रप्रेस -City
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची समता एक्सप्रेस
विज्ञापन

सब हेड... कीमैन की सजगता से टला बड़ा रेल हादसा
- पटरी टूटी देख लाल झंडी लगाकर रोकी गाड़ी
- रेलवे करेगी जांच, ड्राइवर और गार्ड के दर्ज होंगे बयान
- ट्रैक खराब होने से तीन गाड़ियां हुईं लेट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
विशाखापट्टनम से निजामुद्दीन जा रही समता एक्सप्रेस रविवार की कोटरा व सोनागिर स्टेशन के मध्य बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बीच। कीमैन की सजगता की वजह से ट्रेन को टूटी पटरी के करीब पहुंचने के पहले ही रोक लिया गया। बाद में पटरी को दुरुस्त कर एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुईं। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
झांसी स्टेशन से होते हुए 12807 समता एक्सप्रेस निजामुद्दीन की ओर जा रही थी। कोटरा से डबरा स्टेशन के बीच कीमैन उमराव मीना को डाउन लाइन की पटरी में फैक्चर नजर आया। उन्होंने सजगता दिखाते हुए टूटी पटरी के आधा किलोमीटर पहले लाल झंडी ट्रैक पर लगा दी और तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और अवर अभियंता को दी। लाल झंडी देख डाउन लाइन पर आने वाली समता एक्सप्रेस के ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली। बाद में गाड़ी बैक कर कोटरा स्टेशन पर ले जाई गई। यहां उसे एक घंटे तक लूप लाइन में खड़ा रखा गया। इसी दौरान रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने फैक्चर को दुरुस्त किया। इसके बाद गाड़ी को निकाला गया। इससे समता एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चली। इसके अलावा पीछे से आ रहीं एपी स्पेशल, बुंदेलखंड और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आधा घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन

रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक को गाड़ियों के संचालन के लिए फिट कर दिया गया है। वेल्ड फेलियर की जांच कराई जाएगी। ड्राइवर और गार्ड के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed