{"_id":"594bd80b4f1c1bac128b4973","slug":"191498142731-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्ध लोगों को दे दिए गरीबों के आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्ध लोगों को दे दिए गरीबों के आवास
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समृद्ध लोगों को दे रहे गरीबों के आवास
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)। ब्लॉक महरौनी के ग्राम साढूमल में प्रधान समेत जिम्मेदार लोगों ने ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास दे दिए जिनके पास ट्रैक्टर, जीप, पिकअप, पक्के मकान और कई एकड़ जमीन है। अपात्रों को आवास देकर बड़े स्तर पर घालमेल किया गया है। गांव के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया गया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर धांधली की गयी है। गांव में कई ऐसे ग्रामीणों को आवास योजना का नियम विरुद्ध लाभ दिया जा रहा है जिनके पास मेन रोड पर पक्की दुकानें, पक्का मकान, ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, नलकूप हैं साथ ही 4.68 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि भी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामप्रधान की शह पर विभागीय अधिकारियों द्वारा मानकों को ताक पर रखकर कई अपात्रोंको आवास दिया जा रहा है। जबकि गांव के कई गरीब पात्र ग्रामीण आवास योजना से वंचित हैं। आरोप है कि आवास आवंटन में सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने मांग की है कि मामले की अन्य विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा खुली बैठक कर जांच कराई जाए ताकि शासन की मंशानुरूप पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। ज्ञापन पर राजेश कुमार पटवा, लक्ष्मण कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा, राजाबाबू, मंगलसिंह, इमरत आदि के हस्ताक्षर हैं।
- साढ़ूमल गांव में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली के आरोप
- जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की