फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   19 thousand people saw the space and Dhyanchand Museum built with Rs 70 crores.

Jhansi News: 70 करोड़ से बने स्पेस और ध्यानचंद म्यूजियम को 19 हजार लोगों ने देखा

Sat, 20 Apr 2024 04:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
19 thousand people saw the space and Dhyanchand Museum built with Rs 70 crores.
- स्मार्ट सिटी को हुई 6.38 लाख आय, एक महीने में ही अंतरिक्ष संग्रहालय में आठ हजार लोग पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी के तहत रानी लक्ष्मीबाई पार्क में बना मेजर ध्यानचंद संग्रहालय और स्पेस म्यूजियम लोगों को पसंद आ रहा है। इन दोनों संग्रहालय को देखने के लिए 19306 लोग पहुंचे हैं। इसमें एक महीने में ही अंतरिक्ष संग्रहालय में आठ हजार लोग पहुंचे हैं। दोनों संग्रहालयों में टिकट की बिक्री से स्मार्ट सिटी को 6.38 लाख रुपये आय हुई है।
29 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद म्यूजियम का लोकार्पण किया था। जबकि, बीते 12 मार्च को सीएम ने अंतरिक्ष संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। स्पेस म्यूजियम ऐसा संग्रहालय है, जहां खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष से लेकर ब्रह्मांड के बारे में जानकारी मिलती है। वहीं, मेजर ध्यानचंद म्यूजियम में हॉकी के जादूगर के बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिलता है। यहां पर सॉफ्टवेयर के जरिए वर्चुअल खिलाई जाने वाली हॉकी खासकर बच्चों को खूब पसंद आती है। स्मार्ट सिटी से मिले आंकड़ों को देखें तो मेजर ध्यानचंद म्यूजियम को देखने के लिए अब तक 10959 लोग पहुंचे हैं। टिकटों की बिक्री से स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 4,08,505 रुपये की आय हो चुकी है। इसे बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च आया है। वहीं, 43 करोड़ से बने स्पेस म्यूजियम को एक महीने में ही 8347 लोगों ने देखा है। यहां टिकटों की बिक्री से 2,29,690 रुपये आय हुई है।
विज्ञापन







रानी लक्ष्मीबाई पार्क में बना मेजर ध्यानचंद म्यूजियम और अंतरिक्ष संग्रहालय देखने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। दोनों संग्रहालय लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed