फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   19 hospitals in Jhansi connected with Ayushman Bharat Digital Mission

झांसी में 19 अस्पताल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े

Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
19 hospitals in Jhansi connected with Ayushman Bharat Digital Mission
झांसी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़ा जा रहा है। अब तक 19 का पंजीकरण हो चुका है। इसकी प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना से जिले में सरकारी और प्राइवेट को मिलाकर 33 अस्पताल जुड़े हुए हैं। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित मिसुरिया ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को डिजिटल मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड के जरिए एक यूनिक आईडी और पासवार्ड जनरेट करना होगा। आईडी, पासवर्ड मिलने के बाद इस सुविधा की पूरी जानकारी ऑनलाइन भरनी पड़ेगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल के फैसिलिटी मैनेजर को अधीक्षक के नाम से मिले आईडी नंबर के जरिए लाभार्थियों को डिजिटल सुविधा दिलाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में छह सरकारी और 13 प्राइवेट अस्पतालों का डिजिटल मिशन के तहत पंजीकरण हो चुका है। बाकी के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

क्या है ये मिशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लांच करने की घोषणा की थी। 27 सितंबर 2021 को इस योजना को पूरे देश के लिए शुरू कर दिया गया। इसके जरिए देश के नागरिकों का स्वास्थ्य डाटा बेस तैयार किया जाएगा। नागरिकों को एक हेल्थ आईडी कार्ड दिया जाएगा। डाटाबेस में नागरिकों के स्वास्थ्य से संबंधित सभी अहम जानकारियां जैसे परामर्श की रिपोर्ट, डॉक्टर का सुझाव आदि डिजिटल स्टोर होगा। इसके बाद देश के किसी भी डॉक्टर से मरीज घर बैठे परामर्श ले सकेगा। डॉक्टर द्वारा मरीज की सहमति से ही इसे देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed